RK TV News
खबरें
Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने की सौजन्य भेंट।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने के लिए दिया आमंत्रण पत्र।

भोपाल/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)05 नवंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान अभिनेता श्री राणा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कटनी जिले में 9 से 13 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अभिनेता श्री राणा ने बताया कि इस महोत्सव के अंतर्गत असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महारुद्राभिषेक और अमृतमयी कथा जैसे पवित्र धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। अभिनेता श्री राणा ने मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र भेंट करते हुए उन्हें सपरिवार इस पुण्य अवसर पर पधारने के लिए आत्मीय निमंत्रण दिया। इस अवसर पर कटनी जिले के विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिनेता श्री राणा के आमंत्रण के प्रति धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान ने ऑनलाइन माध्यम से जनता दरबार में आए आमजनों की समस्याएं सुनी!उक्त मौके पर एसएसआर 2024 समेत हुआ कई संचालित योजनाओं का समीक्षा।

rktvnews

संदेशखाली जैसी घटनाओं का पश्चिम बंगाल की आर्थिक प्रगति पर हो रहा है विपरीत प्रभाव।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों सहित होली एवं रमजान पर विधि व्यवस्था को ले पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:राजू यादव होंगे इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले के तरारी विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार।

rktvnews

भोजपुर: युवक को गोली मारने वालों को भाकपा माले ने जल्द गिरफ्तार करने एवं स्पीडी ट्रायल चला सजा दिलाने की कि मांग।

rktvnews

एक सप्ताह एक थीम कार्यक्रम के अन्तर्गत – रसायन और पेट्रोकेमिकल्स पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment