RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: दस दिवसीय “बिहार सरस मेले” का हुआ आगाज,ग्रामीण विकास मंत्री ने किया शुभारंभ।

बिहार सरस मेले के माध्यम से महिला उद्यमियों की सफलता ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए जा रहे प्रयासों का है सापेक्ष प्रमाण: मंत्री श्रवण कुमार

RKTV NEWS/पटना (बिहार)12 सितंबर।ग्रामीण उद्यमिता और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित बिहार सरस मेला का शुभारंभ शुक्रवार को ज्ञान भवन पटना में हो गया। ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका द्वारा आयोजित दस दिवसीय बिहार सरस मेला का उद्घाटन श्रवण कुमार मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग ने किया।इस अवसर पर लोकेश कुमार सिंह , सचिव , ग्रामीण विकास विभाग बतौर विशिष्ट गरिमामई उपस्थिति रही l इससे पूर्व मंत्री , ग्रामीण विकास विभाग और सचिव, ग्रामीण विकास विभाग ने ज्ञान भवन में सुसज्जित हस्तशिल्प के विभिन्न स्टॉल, सतत जीविकोपार्जन योजना से लाभान्वित हुई महिलाओं द्वारा निर्मित कलाकृतियों के स्टॉल , शिल्प ग्राम, मधुग्राम, जीविका दीदी की रसोई समेत अन्य स्टॉल पर प्रदर्शनी सह बिक्री के लिए लाये गए उत्पादों का अवलोकन किया और ग्रामीण महिला शिल्पकारों के हुनर की तारीफ की।
तत्पश्चात मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग ने मुख्य मंच से दीप प्रज्ज्वलित कर बिहार सरस मेला का आगाज किया। मेला का शुभारंभ होने के बाद आगत अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया l
हिमांशु शर्मा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी , जीविका ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहन एवं सम्मान देने के उद्देश्य से बिहार सरस मेला 12 सितम्बर से 21 सितम्बर तक आयोजित किया जा रहा है l इस मेला में बिहार समेत 22 राज्यों की स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमी कुल 130 स्टॉल पर अपने-अपने प्रदेश के शिल्प, कलाकृति और मशहूर व्यंजनों को लेकर उपस्थित हैं l हमें इस बात की ख़ुशी है कि बिहार सरस मेला अब राष्ट्रीय स्तर पर परिलक्षित है और पुरे देश में महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण का पैगाम दे रहा है l सदियों पुरानी परंपरा, हस्त शिल्प, लोक कला , लोक संस्कृति एवं देशी व्यंजनों को सरस मेला के माध्यम से फिर से पहचान मिली है। बिहार सरस मेला ने हस्तशिल्प से जुड़े लोगों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से स्वावलंबी बनाया है।
लोकेश कुमार सिंह, सचिव , ग्रामीण विकास विभाग ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में बदले माहौल और विकास की धारा ने अन्य प्रदेशों के उद्यमियों में भी बिहार के प्रति विचारधारा बदली है।सरस मेला में देश के 22 राज्यों से आई ग्रामीण महिला उद्यमी बिहार की बदलती तस्वीर की गवाह हैं। ग्रामीण विकास विभाग महिलाओं के विकास के लिए दो दर्जन से अधिक योजनायें क्रियान्वित कर रहा है जिसे महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रचारित और प्रसारित भी किया गया।जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। श्रवण कुमार,मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग , बिहार सरकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन हेतु किये गए कार्यों से सापेक्षित परिणाम मिले हैं।ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से जीविका द्वारा आयोजित बिहार सरस मेला से ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिला है l बिहार में स्वयं सहायता समूहों से गाँव की अत्यंत गरीब महिला को जोड़कर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाया गया है।लगभग 1 करोड़ 40 लाख महिलाएं जीविका से जुडी हैं। अब राज्य सरकार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जीविका दीदियों के साथ ही हर घर की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 2 लाख 10 हजार रुपये की राशी किश्तों में देगी l प्रथम किश्त की 10 हजार रुपये की राशि सबसे पहले जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े महिलाओं के खाते में सीधे देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है l ग्रामीण विकास विभाग महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कतिवद्ध है l
शुभारंभ समारोह के अंत में महिला उद्यमियों ने आगत अतिथियों को स्मृति चिन्ह समर्पित किया।
अभिलाषा शर्मा , अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहन , महिला सशक्तिकरण एवं महिला स्वावलंबन का पैगाम तथा हुनर को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित सतरंगी बिहार सरस मेला का आयोजन बिहार के लिए गौरव की बात है l इस मेला के सफल आयोजन हेतु उन्होंने आगत अतिथियों , आगंतुकों स्टॉल धारकों और मीडिया कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया l शुभारंभ समारोह में मंच पर श्री राम निरंजन सिंह, निदेशक जीविका, विनय कुमार , निदेशक (उद्यम) जीविका, समीर कुमार, राज्य परियोजना प्रबंधक- गैर कृषि एवं पवन कुमार प्रियदर्शी , राज्य परियोजना प्रबंधक- संचार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही l

Related posts

ऑस्ट्रेलिया की धरती, भारत की रणनीति,जियो-पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक पावर के नए केंद्र बन चुके हैं पोर्ट।

rktvnews

डायट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में महेंद्र नारायण सिन्हा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे रघुपति यादव।

rktvnews

भोजपुर: बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व पुलिस ने किया गिरफ्तार।

rktvnews

बागपत: जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की जिला उद्योग बंधु की बैठक।

rktvnews

मंत्र का बहुत ही विशेष महत्व है :जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

बिहार सरस मेला 2023: देश के विभिन्न प्रदेशों के परिधान एवं कलाकृतियों ने आगंतुकों का मोहा मन।

rktvnews

Leave a Comment