RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:विद्यार्थियों में लेखन कौशल विकास के लिए हर विद्यालय में प्रकाशित होनी चाहिए पत्रिका : डीईओ मानवेंद्र कुमार राय

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 सितंबर।जिले के शिक्षा विभाग ने “पत्रिका उद्गम” के छठे संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मनवेंद्र कुमार राय और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चंदन प्रभाकर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें शंभू शरण सिंह, नीरज कुमार सिंह, दीपाली शर्मा, प्रीति श्रीवास्तव, सुनीता, हिमांशु मिश्र, प्रीती पुतुल, विजयाश्री, मंजू कुमार सिंह, एमडी कलीम और मनीष वत्स भी शामिल थे।इस अवसर पर डीईओ मनवेंद्र कुमार राय ने कहा की पत्रिका उद्गम” एक ऐसा मंच है जो विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है। हमें इस पहल को और मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए। हर विद्यालय में अपने मासिक पत्रिका का प्रकाशन करना चाहिए जिसमें विद्यार्थी अपने विचार, कहानियां, चुटकुले और पहेलियां लिख सकें। इससे विद्यार्थियों में लेखन कौशल का विकास होगा और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा।डीपीओ चंदन प्रभाकर ने कहा कि लेखन एक शक्तिशाली माध्यम है जो शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को अपने विचारों और रचनात्मकता को व्यक्त करने में मदद करता है। हमें अपने विद्यार्थियों को इस माध्यम का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। “पत्रिका उद्गम” के इस छठे संस्करण में विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। यह पत्रिका जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।पत्रिका उद्गम” का उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन कौशल को बढ़ावा देना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। हमें विश्वास है कि यह पहल शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए एक मंच प्रदान करेगी जहां वे अपने विचारों और रचनात्मकता को व्यक्त कर सकेंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जलभराव के सम्बन्ध में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

चतरा:रेफरल अस्पताल सिमरिया में डायलिसिस सेवाएं जल्द होगी प्रारंभ।

rktvnews

रेपको बैंक ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को 19.08 करोड़ रुपये का लाभांश चेक भेंट किया।

rktvnews

अतिथि शिक्षकों का मानदेय हुआ दोगुना मुख्यमंत्री ने अतिथि शिक्षक पंचायत को किया संबोधित!जब रेग्युलर शिक्षक नहीं थे तब अतिथि शिक्षकों ने संभाली शिक्षण व्यवस्था : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

झारखंड: बढ़ते भारत बदलते भारत की गाथा है मन की बात : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

छत्तीसगढ : युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए गुणवत्ता पूर्ण भोजन, शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सब की प्राथमिकता: राज्यपाल रमेन डेका

rktvnews

Leave a Comment