RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

RKTV NEWS/पटना(बिहार) 15 नवंबर । बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने, रविवार को सूर्योपासना के महापर्व छठ का संध्या अर्घ्य अपने परिवार के साथ अर्पित किया।

अपने कंकड़बाग स्थित आवास महालक्ष्मी भवन में अस्ताचल गामी सूर्यदेव को अर्घ्य-अर्पण करते हुए उन्होंने बिहार समेत संपूर्ण भारतवर्ष और विश्व की मानव-जाति के आरोग्य , एकत्व और सुख-समृद्धि की कामना की । समस्त छठ-व्रतियों को प्रणति निवेदित करते हुए उन्होंने सभी नागरिकों को शुभकामनाएँ भी दी और कहा कि बिहार के मानस-गर्भ से जन्मा यह साधुभाव और संकल्प संसार को यह शिक्षा देता है कि जो समाज के लिए अवदान देने वाले वरेण्य हैं, वे सदा पूज्य होते हैं, अपने अवसान के समय भी। यह महापर्व स्वच्छता, शुद्धता, पवित्रता और प्रकृति से जुड़ाव के साथ अपने कर्मों के प्रति श्रद्धा और आस्था रखने की भी शिक्षा देता है । यह सम्पूर्ण मानव जाति की ओर से प्रत्यक्ष देव भगवान भास्कर के प्रति कृतज्ञता-ज्ञापन भी है, जिनके विना पृथ्वी पर मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती ।

स्मरणीय है कि डा सुलभ की पत्नी किरण झा विगत २५ वर्षों से अधिक समय से यह छठ व्रत करती आ रही हैं।

Related posts

भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान ने श्री राम लला के मस्तक पर सूर्य की रोशनी डालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देवनीमोरी के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त किया।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने किया पतंग उत्सव का शुभारंभ।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जिले को दी बड़ी सौगात, 138 करोड़ रुपये की लागत से 90 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

हनुमानगढ़:सामुदायिक सहयोग से होगा सघन पौधारोपण,पौधारोपण के बाद देखभाल की लेनी होगी जिम्मेदारी: काना राम

rktvnews

भोपाल:राजभवन में सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गई विदाई।

rktvnews

Leave a Comment