RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा।

राँची/झारखंड 16 दिसंबर।केंद्रीय जनजातीय कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड में अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत एदलहातू पंचायत में बुंडू ब्लॉक के निवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम राज्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
देशभर से विकसित भारत संकल्प यात्रा लाभार्थी प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऑनलाइन बातचीत का हिस्सा थे। विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु मैपिंग कार्य के निमित्त सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, जिला के सभी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना पीजी इकाई द्वारा संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

आरएसएनएफ प्रशिक्षुओं ने प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया।

rktvnews

भोपाल:प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल

rktvnews

रायपुर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त 2 अगस्त को होगी जारी।

rktvnews

Leave a Comment