RK TV News
खबरें
Breaking News

भारत-भारती का उद्देश्य: “एक भारत, श्रेष्ठ भारत”

भोपाल/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)31मई। भारत के प्रत्येक शहर में “लघु भारत” बसता है और इसी भावना को साकार करने के लिए भारत-भारती संस्था “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है। यह विचार भारत-भारती की राष्ट्रीय सह-सचिव श्रीमती साधना राव ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए साधना राव ने भारत-भारती द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों का उल्लेख किया। उन्होंने संस्था की 21 वर्षों की यात्रा और उसके उल्लेखनीय कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। दक्षिण भारत से होने के बावजूद उनकी हिन्दी भाषा पर गहरी पकड़ ने उपस्थित श्रोताओं को अत्यंत प्रभावित किया। उन्होंने हिन्दी के सरल और सहज प्रयोग की भी सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. प्रकाश बरतूनिया, पूर्व कुलपति, बाबा साहब अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ ने कहा कि भारत-भारती राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने बताया कि भारत-भारती से जुड़कर उन्होंने दक्षिण भारत की मलयालम भाषा सीखने का भी अवसर प्राप्त किया।
डॉ. बरतूनिया ने कहा कि भारत-भारती देश में राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक एकता के लिए जो कार्य कर रही है, वह अद्वितीय है। उन्होंने संस्था के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में भोपाल के अनुराग तिवारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

पटना:औद्योगिक विकास एवं निवेशक हितों से जुड़े विषयों पर उद्योग विभाग एवं उद्योग संगठनों की समन्वय बैठक आयोजित।

rktvnews

सार्वभौमिक सेवा दायित्व निधि।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बीएसएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

मूल्य आधारित नीलामी (पुनर्निर्गम) (i) “7.06% सरकारी प्रतिभूति 2028”, (ii) “7.26% सरकारी प्रतिभूति 2033” और (iii) “7.36% सरकारी प्रतिभूति 2052”

rktvnews

देश में चिकित्‍सा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से पांच क्षेत्रीय चि‍कित्‍सा केन्‍द्रों की स्‍थापना हेतु राज्‍यों की सहायता के लिए केंद्रीय बजट 2026-27 में एक योजना प्रस्‍तावित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष।

rktvnews

Leave a Comment