RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर परिचर्चा का आयोजन; ‘पत्रकारिता: लोकलुभावन या जिम्मेदार’ विषय पर हुई सार्थक चर्चा।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)16 नवम्बर ।राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज 16 नवम्बर 2026 को सूचना भवन, भोजपुर में जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, भोजपुर की अध्यक्षता में परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘Journalism: Populist or Responsible’ (पत्रकारिता: लोकलुभावन या जिम्मेदार) विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जन-संपर्क पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, शासन-प्रशासन की गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग के माध्यम से जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इस दिशा में प्रशासन मीडिया के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करता रहेगा।

उन्होंने जिम्मेदार एवं तथ्यपरक पत्रकारिता की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि समाचारों के प्रसारण में निष्पक्षता, विश्वसनीयता एवं जनहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इस अवसर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स द्वारा किए जा रहे सकारात्मक एवं सराहनीय प्रयासों की भी प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनहित से जुड़े संदेशों को व्यापक स्तर पर आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए तथा जिम्मेदार पत्रकारिता, मीडिया की सामाजिक भूमिका और प्रशासन-मीडिया समन्वय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

इस अवसर पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 11 मार्च 25

rktvnews

भोजपुर:महावीर मंदिर ट्रस्ट बाहर से आये परीक्षार्थीयों को निशुल्क ठहरने की देता है व्यवस्था : महंत सुमन बाबा

rktvnews

डॉ चंदन की दंत शल्य चिकित्सा पर आधारित “सर्जिकल कॉम्प्लिकेशंस ऑफ इंप्लांट” पुस्तक प्रकाशित।

rktvnews

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने विधि कार्य विभाग के साथ मिलकर एलआईएमबीएस पोर्टल पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया।

rktvnews

नेकदिल इंसान स्मृति शेष कामेश्वर प्रसाद सिन्हा के श्राद्ध कर्म पर सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजली ।

rktvnews

विलंब के कारण न्याय से वंचित:न्यायालयों में अनसुलझे मामलों की बढ़ती हुई संख्या।

rktvnews

Leave a Comment