RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छपरा आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के विभिन्न स्टेक होल्डर्स की बैठक।

मंत्री सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग, बिहार एवं सांसद सारण भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

कंसल्टेंट एजेंसी द्वारा छपरा आयोजना क्षेत्र का GIS आधारित मास्टर प्लान के स्टेज-5 का दिया गया प्रस्तुतिकरण।

इस स्टेज के तहत मास्टर प्लान के ड्राफ्ट प्रोपोसल पर स्टेकहोल्डर्स से ली गई राय एवं सुझाव।

RKTV NEWS/छपरा(सारण)09 सितंबर।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में छपरा आयोजना क्षेत्र प्राधिकार की बैठक आहुत की गई।
भविष्य की आकांक्षाओं के अनुरूप शहरी क्षेत्रों के विकास को लेकर लगभग 101 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में छपरा आयोजना क्षेत्र निर्धारित किया गया है। वर्त्तमान में इसमें छपरा, रिविलगंज एवं मांझी प्रखंड के 65 राजस्व ग्राम तथा छपरा नगर निगम एवं रिविलगंज नगर पंचायत का क्षेत्र शामिल है। हाल ही में सरकार द्वारा छपरा आयोजना क्षेत्र को लगभग 332 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में विस्तारित किया गया है।
GIS के आधार पर सम्पूर्ण प्लानिंग एरिया का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। लैंड यूज पैटर्न के आधार पर अलग-अलग गतिविधियों के विकास लिए अलग-अलग एरिया को चिन्हित किया जा रहा है। भविष्य की आकांक्षाओं के अनुरूप मास्टर प्लान के तहत आवासीय क्षेत्र, व्यवसायिक क्षेत्र, इंडस्ट्रियल हब, रिक्रिएशन हब, ग्रीन जोन आदि का भी प्रावधान किया जा रहा है।
सांसद सारण ने मास्टर प्लान में प्लानिंग एरिया में ड्रेनेज सिस्टम के प्लान पर विशेष बल देने को कहा, इसके लिये बुडको एवं स्थानीय प्रतिनिधियों से भी राय शुमारी करने को कहा गया।
सांसद एवं विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव ने स्थानीय स्तर पर और भी लोगों से राय एवं सुझाव लेने पर बल दिया। सभी स्तर से प्राप्त सुझावों को मास्टर प्लान के ड्राफ्ट में समाहित कर ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जायेगा।
बैठक में विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, महापौर, उपमहापौर,उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त,अपर समाहर्त्ता, अन्य स्टेकहोल्डर्स, कंसलटेंट एजेंसी के प्रतिनिधि गण आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:40 वर्षो से विरान पड़े शिव मंदिर में की गई पूजा अर्चना! महा शिवरात्रि पर तीन दिवसीय भागवत कथा का होगा आयोजन।

rktvnews

अपूर्व चंद्रा ने भारत की जी-20 अध्यक्षता पर ‘पीपुल्स जी-20’ नामक ई-पुस्तक का अनावरण किया।

rktvnews

नई दिल्ली: के. संजय मूर्ति ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में ली शपथ।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 7वें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का शुभारंभ किया।

rktvnews

लातेहार: कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किसानों को मिनी ट्रैक्टर व परिसंपत्ति वितरण किया।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के तहत नुक्कड़ नाटक-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment