RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:पर्युषण महापर्व के समापन पर क्षमावाणी महापर्व का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 सितंबर।महाजन टोली नंबर दो स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर प्रांगण में मुनि श्री 108 विशल्यसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में क्षमावाणी महापर्व का भव्य आयोजन हुआ। परंपरागत रूप से समस्त प्रतिमा जी का जलाभिषेक, भव्य पंचामृत अभिषेक, मंगल आरती, पुष्पवृष्टि, वृहद शांतिधारा, जन्म समय की आरती, स्वयंभू स्त्रोत, देव शास्त्र गुरु की पूजा, पार्श्वनाथ पूजा, क्षमावाणी पूजा, जयमाला समर्पण भक्तों के द्वारा किया गया। जिसमें प्रथम जलाभिषेक अशोक कुमार जैन, शांतिधारा रत्ना-कमलेश जैन एवं जयमाला का सौभाग्य मधु-विमलेश कुमार जैन परिवार को प्राप्त हुआ। उक्त अवसर पर मुनिश्री विशल्यसागर जी महाराज ने कहा कि अन्तःकरण की उदारता का नाम ही क्षमा है। यह क्षमा जिसके भीतर अवतरित हो जाती है वह परमात्मा को शीघ्र पा लेता है ।हम अपने भीतर क्षमा गुण को जागृत करें और सारे विश्व को अपना बनाकर परमात्मा की विरासत को प्राप्त करें। परमात्मा की विरासत को प्राप्त करने के लिऐ मात्र इतना ही ध्यान रखें कि हमें क्षमा पश्चाताप पूर्वक मांगना है और विगत हुई गलतियों को न दोहराने का संकल्प ग्रहण करना है, क्योंकि क्षमा पर क्षमा मांगते हुए गलती पर गलती करते चले जाना अक्षम्य अपराध है। क्षमा उदारता का परिचायक है,क्षमा महानता की परख है। क्षमा अहंकार का निरसन है, क्षमा निर्मल चारित्र का संस्थापक है, क्षमा विनाश की जड़ का विनाशक है, क्षमा दान, दया, परोपकार, सौहार्द, मैत्री, सत्य ब्रह्मचर्य, धन, विद्या, यश, बुद्धि सभी का विकासक है। बलवान को देख क्षमा, कमजोर को देख-क्रोध। यह धर्म नहीं विकृत मानसिकता है। क्षमा तो अपने से कमजोर को भी करो। ‘क्षमा वीरस्य भूषणम्’ सूत्र को सार्थक करती है। क्षमा को पत्रों के माध्यम से मत बांटो अपितु मैत्री के भावों को वृद्धिगत करो, भीतर की शत्रुता को समाप्त करने का नाम ही क्षमा है। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि संघस्थ ब्रह्मचारी अनिष भैया दशलक्षण के 11 दिन का उपवास, आरा समाज के विमलेश कुमार जैन एवं उनके पुत्रवधू अन्नू जैन के सोलहकारण व्रत के उपलक्ष्य में समाज द्वारा शोभायात्रा निकाला तथा उनका सम्मान मंदिर परिसर पर किया गया। क्षमावाणी महापर्व के समापन पर उपस्थित लोगों ने एक दूसरे से क्षमायाचना किया।कार्यक्रम के समाप्ति पर साधर्मी वात्सल्य की व्यवस्था स्वर्गीय शशिलता, ज्ञान चंद्र जैन जी की पुण्य स्मृति में शुचिता, श्रेयांश जैन के द्वारा किया गया था। सफल आयोजन संयोजक आकाश जैन, अजय जैन, अध्यक्ष कमलेश जैन, उपाध्यक्ष रीना जैन, सचिव डॉ आदित्य विजय जैन, बिभु जैन, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र चंद्र जैन, संचालन डॉ शशांक जैन, रौशन चंद्र जैन, मनोज जैन, दीपू जैन, नीरज किशोर जैन, साहू जैन, डॉ श्वेता जैन के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तगण की भूमिका अहम रही।

Related posts

शासन सचिव ने की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा- टीचर्स की लीडरशिप एवं स्पोकन इंग्लिश ट्रेनिंग शुरू

rktvnews

दुमका:कर्मियों की लंबित समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित हुई grievance समिति की बैठक।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति तथा अस्पताल प्रबंधन की बैठक संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

rktvnews

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय का दौरा किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment