
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 अक्टूबर। दुर्गा पूजा के मद्देनजर भोजपुर जिला के करनामेपुर थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक मे थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने उपस्थित लोगों से शांतिपूर्वक सद्भावना के माहौल मे मिलजुल कर खुशी-खुशी दुर्गा पूजा का पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से असामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की गलत एवं असामाजिक गतिविधि करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार, एसआई फूल कुमारी, दिनेश मिश्र, श्रीभगवान सिंह, विजय शंकर पाठक, भुअर पांडे, बबलू मिश्र, लोकी मिश्र, विजय मिश्र आदि उपस्थित थे।
