RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:UltraTech Cement Limited को मिली स्वीकृति, SIPB की 68वीं बैठक में ₹1,628.60 करोड़ की 36 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)24 जून।विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष, राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 68वीं बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न निवेश प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में कुल 36 परियोजनाओं को ₹1628.60 करोड़ की लागत के साथ स्टेज-1 क्लीयरेंस प्रदान किया गया, जबकि 07 परियोजनाओं को ₹44.89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन एवं क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

बैठक के दौरान निवेश स्वीकृति प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्वरित बनाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही निवेशकों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के प्रभावी समाधान हेतु विभिन्न बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया, ताकि बिहार को निवेश के लिए और अधिक अनुकूल एवं प्रतिस्पर्धी राज्य बनाया जा सके।

बैठक में जिन प्रमुख निवेश प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई, उनमें UltraTech Cement Limited, Unit-Banka Cement Works का प्रस्ताव प्रमुख रहा। कंपनी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र कटोरिया, बांका में ₹630.97 करोड़ के निवेश से 3.5 मिलियन MTPA क्षमता की सीमेंट इकाई की स्थापना की जाएगी।

इसके अतिरिक्त Tiwana Nutrition Global Private Limited, Ankoor Tradevista Pvt. Ltd., M/s Trycon Logistics and Support Services Private Limited, GreenExcel Private Limited, M/s Somayan Remedies Private Limited, Himalaya Medical College & Hospital, BABA GREEN ENERGY, RK Shirts Private Limited, ARWAL AGRO INDUSTRIES PRIVATE LIMITED तथा SHRI GRISHNESHWAR COLD STORAGE PRIVATE LIMITED सहित अन्य निवेश प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

इन निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन से बिहार में औद्योगिक आधार को और मजबूती मिलेगी तथा राज्य को निवेश एवं रोजगार सृजन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

Related posts

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छाता मरम्मत करने वाली महिला को दिए 50 हजार।

rktvnews

भोजपुर : दामोदरपुर मे ठनका गिरने से आधा दर्जन मवेशी की मौत।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को किया संबोधित, कहा- प्रशिक्षण में अपनी शंकाओं को दूर कर लें, मतदान दिवस पर कोई लापरवाही नहीं हो।

rktvnews

आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने स्वच्छता हेतु किया श्रमदान।

rktvnews

भोजपुर: 30 मई को तेजस्वी, दीपंकर भट्टाचार्य और मुकेश सहनी बभनगांवा (बड़हरा) और गड़हनी (अगिआंव) में जनसभाओं को संबोधित करेगे।

rktvnews

लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली को ले लाल झंडों से पटी राजधानी

rktvnews

Leave a Comment