RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:सदाफल देव आश्रम सेमरांव मे पूर्णिमा तिथि को वैदिक रीति से कराया गया हवन-यज्ञ।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 सितंबर।सेमरांव में भाद्रपद मास के पूर्णिमा तिथि को आश्रम पुरोहित मृत्युंजय कुमार शास्त्री द्वारा हवन-यज्ञ सम्पन्न कराया गया। संयोजक श्रीकृष्णा प्रसाद ने कहा — सेवा की महता ,दान की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सब सद्गुरु देव भगवान की सेवा में लगे रहेंगे तो सद्गुरु कृपा से भक्ति प्राप्त हो जायगी।देश के सैनिकों एवं गौ सेवा, गुरु कुलम की सेवा हेतु समर्पण दीप की सेवा करना हैं। कुमारी प्रिया — मेरा रक्षक महा प्रभु है, चिंता मन तु काहे किया।
पिरो अनुमंडल संयोजक धर्मेन्द्र कुमार धीरज ने कहा की हम सभी बड़े भाग्यशाली हैं कि हमें सेवा का अवसर मिला है। नित्य प्रति दिन सद्गुरु प्रभु के सेवा में धन दान का बड़ा ही महत्व है।दान करने से हमारा धन घटता नहीं है बल्कि उसमें उतरोतर वृद्धि होती है। जिला सचिव विजय पाण्डेय ने कहा विगत माह में हम सबों के बीच सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के आगमन के अवसर पर आप सभी की सेवा बड़ा ही सराहनीय रही।सुरेश कुमार ने बताया की स्वर्वेद यात्रा महोत्सव 9 सितंबर 2025 को भोजपुर जिला के आरा अनुमंडल सदर, पीरो अनुमंडल में स्वर्वेद यात्रा निकालने की सुचना है।कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सचिव विजय पाण्डेय, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, आश्रम प्रभारी वीरपाल सिंह, डॉ राजकिशोर चौधरी, राजवंश सिंह, मिथलेश ठाकुर, शोभा सिंह, उपदेष्टा रीता देवी, राधिका देवी, मालती देवी, कंचन देवी, विद्या कुमार सिंह, भुपेंद्र कुमार सिंह, बीरेंद्र सिंह के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: द्वापर से कलयुग तक प्रासंगिक है कृष्ण और सुदामा की मित्रता: दीदी सुदीक्षा जी महाराज

rktvnews

रायपुर : विद्यार्थियों को बड़ा सपना देखने प्रेरित करें शिक्षक : राज्यपाल रमेन डेका

rktvnews

वैश्विक नवाचार सूचकांक 2023 में भारत का 40वां स्थान बरकरार!नीति आयोग भारत के वैश्विक नवाचार सूचकांक 2023 की शुरूआत का मेजबान होगा।

rktvnews

कहानिका हिंदी पत्रिका का विश्व हिन्दी दिवस पर कवि सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की अध्यक्षता में कोयला मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ का मत्स्य बीज हब बना कांकेर।

rktvnews

Leave a Comment