RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:जिला शतरंज प्रतियोगिता में जॉ पॉल हाई स्कूल ओवरऑल विजेता, ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय रनर-अप।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 सितंबर।भोजपुर जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय भोजपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता 2025 का समापन रविवार को अल-हफीज़ कॉलेज, आरा के सभागार में हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भावेश थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अल हफीज कॉलेज आरा के सचिव शाहिद आलिम अतिथि के रूप में नोट्र डेम हाई स्कूल के प्राचार्य एस. कुमार, संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के वाईस प्राचार्य ऋषिकेश ओझा तथा अल-हफीज़ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. इरशाद हुसैन उपस्थित रहे।
संघ के अध्यक्ष डॉ. के.एन. सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि “शतरंज जीवन का आईना है। यह खेल विद्यार्थियों में धैर्य, तार्किक सोच और निर्णय क्षमता का विकास करता है।भोजपुर जिले से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलें इसकी मंगलकामना है ।डॉ. एस.के. रूंगटा ने कहा कि “शतरंज एकाग्रता और लक्ष्य साधने की कला सिखाता है। इस खेल के माध्यम से विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता प्राप्त करते हैं।
कार्यक्रम का स्वागत संघ की उपाध्यक्ष निशी जैन ने किया, मंच संचालन संघ के सचिव डॉ. मो. सैफ ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एस.के. रूंगटा ने प्रस्तुत किया।
मुख्य निर्णायक नंदकिशोर श्रीवास्तव एवं सह-निर्णायक रंजन कुमार सिन्हा, आयुष कुमार, निधि कुमारी रही।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 01 फरवरी 25

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने की वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टर्स से अपील, आमजन की परेशानी को ध्यान में रखें ट्रांसपोर्टर्स एवं वाहन चालक।

rktvnews

वैशाली:आईसीडीएस योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : जिलाधिकारी

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: किंगफिशर और शाहाबाद हीरोज को दिया गया वॉक ओवर।

rktvnews

भोजपुर:श्री कृष्ण चेतना समिति के पूर्व सचिव की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

डॉ उमेश चंद्र सिन्हा ने दत्तक बच्चों को किया सहयोग।

rktvnews

Leave a Comment