RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)02 जनवरी। 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दुमका जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत की गई।
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आमजनों का यातायात नियमों के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 की थीम “सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” निर्धारित की गई है। इस वर्ष माह जनवरी को “Zero Fatality Month” के रूप में मनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को शून्य की ओर ले जाया जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि पूरे माह जिलेभर में विभिन्न जागरूकता एवं प्रवर्तन गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी, जिनमें प्रभात फेरी, स्वास्थ्य जांच शिविर, ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यशालाएं, गुड सेमेरिटन योजना का प्रचार, हेलमेट एवं सीट बेल्ट उपयोग पर जागरूकता, तथा यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष अभियान शामिल हैं।
उन्होंने संबंधित विभागों, यातायात पुलिस, परिवहन विभाग, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
कल दिनांक 3 जनवरी को बस स्टैंड में बस चालक, कंडक्टर सहित परिवहन से संबंधित कर्मियों का स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

EzeRx और IMGENEX इंडिया ने स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए किफायती और सुलभ बनाने के लिए साझेदारी की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Moscow Fashion Week में दुनिया भर के टैलेंट और भारतीय-प्रेरणा वाले कलेक्शन पेश किए गए।

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह मुक्त भारत’ के लिए रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बिहार:शहीद दिवस पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं और जिला प्रशासन के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment