RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

धावा दल ने 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 22 सितंबर।श्रम संसाधन विभाग बिहार के निर्देश के आलोक में एवं श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश के नेतृत्व मे तेतरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विशेष धावा दल के द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जाँच अभियान चलाया गया।
जाँच के क्रम में तेतरिया प्रखंड के कुल – 01 प्रतिष्ठान विश्वकर्मा मोटरसाइकिल रिपेयरिंग सेंटर से से 03 बाल श्रमिकों को धावा दल की टीम के द्वारा विमुक्त कराया गया। साथ ही श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि यह अभियान पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत लगातार क्रियाशील रहेगा!
बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत सभी नियोजकों के विरूद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है जबकि सभी विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के समक्ष उपस्थापित कर उन्हें बाल गृह में रखा गया है।
श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा बताया कि बच्चों से प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन के अंतर्गत गैर कानूनी है। बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अतर्गत बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को 20 हजार रूपये से 50 हजार रूपये तक का जुर्माना और 2 वर्षों तक का कारावास का प्रावधान है।
इसके अतिरिक्त माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निदेश के आलोक में सभी नियोजकों से 20,000/- (बीस हजार रू.) प्रति बाल श्रमिक की दर से राशि की वसूली की जाएगी।
आज की इस विशेष धावा दल की टीम में श्रम परिवर्तन पदाधिकारी, मेहसी प्रभारी तेतरिया रविरंजन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चकिया आशुतोष झा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कल्याणपुर सरफराज अहमद खान, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी, ढाका राम प्रकाश, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, संग्रामपुर कीर्तिवर्धन सिंह, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी, घोड़ासहन रोहित कुमार सिंह, प्रयास संस्था से विजय कुमार शर्मा, आशीष परियोजना डंकन हॉस्पिटल, रक्सौल के प्रतिनिधि तथा तेतरिया थाना के 05 पुलिस कर्मी एवं एंटी ह्यूमन टै्रफिकिंग यूनिट की टीम शामिल थी। साथ ही श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी सत्य प्रकाश द्वारा पूर्वी चंपारण जिला के सभी ग्रामीणों से अनुरोध किया गया कि धावा दल के संचालन में सहयोग प्रदान करें! साथ ही पूर्व की भांति विमुक्त बाल श्रमिकों के नियोजन के ऊपर कठोरताम कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी पकड़े जाने पर कठोरताम कार्रवाई की जाएगी!

Related posts

देवघर कॉलेज परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:अनुमंडल पदाधिकारी ने किया जन वितरण प्रणाली केंद्रों का औचक निरीक्षण,दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

भोजपुर:हक दो, वादा निभाओ आंदोलन की तैयारी तेज : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

गढ़वा:JSLPS की दीदियों को डीडीसी ने सौंपी गाड़ी,हरि झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना।

rktvnews

जीएसटी परिषद की 50 वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित जीएसटी संबंधित राजस्थान की मांगों पर सकारात्मक विचार करें केंद्र सरकार: नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री

rktvnews

बिहार:भोजपुर: लल्लु साह एंड सन्स ज्वेलर्स,द्वारा पूजन समाग्री 251 छठव्रतियों में वितरित।

rktvnews

Leave a Comment