RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार:भोजपुर: राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: 2 /1 से तापा एकादश ने हासिल की विजय।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)26 अक्टूबर। सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा के खेल मैदान में आयोजित राधा शरण सिंह मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग का आयोजन महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा के नेतृत्व में किया जा रहा है लीग चरण का आखिरी मैच दिनांक 26 अक्टूबर 2024 को दक्षिण इकौना फुटबॉल क्लब बनाम तपा एकादश के बीच खेला गया मैच की शुरुआती क्षण में दक्षिण एकौना के खिलाड़ी कमलेश सिंह ने 10 मिनट में अपनी टीम के लिए शानदार गोल किया इस तरह दक्षिणी एकौना की टीम मैच में एक गोल से आगे हो गई तभी तापा एकादश को मैच के 28 मिनट में पेनल्टी मिला और वह पेनल्टी राहुल कुमार ने गोल में तब्दील किया किया इससे तापा एकादश मैच में बराबरी पर आ गई मध्यांतर तक दोनों टीमे एक-एक से बराबरी पर रही मध्यांतर के बाद 58 मिनट में तापा एकादश के खिलाड़ी मोनू सिंह ने दूसरा गोल किया इस तरह तापा एकादश की टीम दो गोल से बढत बना ली और मैच समाप्ति तक यह गोल बरकरार रहा इस तरह तापा एकादश 2/1 से
बिजई रहा इस मैच के निर्णायक के रूप में धनजी कुमार डॉक्टर रंजन सिंह राहुल कुमार सिंह सुजीत कुमार सिंह थे इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद एवं पैक्स अध्यक्ष परौटा हरे राम सिंह थे। संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला फुटबॉल लीग का प्रथम सेमीफाइनल मैच 27 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को अपराहन 2:00 बजे से शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम आदर्श क्लब बिहिया के बीच खेला जाएगा जाएगा
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में राममूर्ति प्रसाद अध्यक्ष जिला फुटबॉल संघ भोजपुर वीर बहादुर यादव संयोजक पर्यवेक्षक लाल बहादुर लाल एवं शशि सिंह कार्यालय सचिव डॉ रंजन कुमार सिंह सुधीर कुमार सिंह रणधीर सिंह राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सौरव सिंह कृष्ण प्रसाद सुबोध सिंह मनराज यादव मोहम्मद शमशाद डॉ अशोक कुमार एवं झमन थे।

Related posts

रामगढ़:जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की उपायुक्त की समीक्षा

rktvnews

मुजफ्फरपुर:अवैध राशि की वसूली मामले में सीएससी संचालक के विरुद्ध हुई प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई पर स्वर्गीय कृष्णैया की पत्नी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 8 मई को करेगी सुनवाई।

rktvnews

तबले की थाप पर घुंघरूओं की झंकार ने बांधा समां।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा में हुए शामिल।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाल्मिकी जयंती पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित।

rktvnews

Leave a Comment