RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

जन्मदिवस पर पद्मश्री ममता चंद्राकर को बधाइयों का तांता, प्रभारी कुलसचिव होंगी डॉ. नीता।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय)05 दिसंबर। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर के जन्मदिवस 3 दिसंबर पर विश्वविद्यालय परिवार समेत विभिन्न सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। डॉ. चंद्राकर के दर्शक और श्रोताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कुलपति निवास में विश्वविद्यालय परिवार द्वारा बधाई दी गई। कुलपति डॉ. चंद्राकर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कुलपति डॉ. चंद्राकर के पति, छत्तीसगढ़ के प्रख्यात फिल्म निर्देशक प्रेम चंद्राकर भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में नृत्य संकाय की अधिष्ठाता प्रो. डॉ. नीता गहरवार को हाल ही में उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ प्रभारी कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें भी विश्वविद्यालय परिवार की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार राज्य के सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में माता जानकी के दर्शन कर की पूजा-अर्चना,प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

rktvnews

झारखंड:केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवघर में पत्रकार वार्ता की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत भूमि, आकाश, समुद्र और अंतरिक्ष के क्षेत्र में ‘अग्रणी राष्ट्रों की पंक्ति’ में खड़ा है।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्य संस्कृति/समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

जी-20 डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था कार्य समूह के अध्‍यक्ष और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव अलकेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम पूर्व संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त ने कुष्ठ रोग खोज अभियान (LCDC) 2025 हेतु जिला समन्वय समिति से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment