RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 9वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल महिला चैंपियनशिप कार्यक्रम में की शिरकत।

ग्वालियर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)04 सितंबर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंत्री नारायन सिंह कुशवाह ने आज ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित 9वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल महिला चैंपियनशिप व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया एवं कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित टीमों और उनके कोचों सहित खिलाडियों को चैंपियनशिप की ट्रॉफी भेंट कर प्रोत्साहित किया। यह क्षण न केवल खिलाड़ियों के अदम्य साहस और जज्बे का प्रतीक था बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। केंद्रिय मंत्री ने सभी खिलाड़ियों और आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर अध्यक्ष वरुण अहलावत, महासचिव कैप्टन जॉर्ज लुईस , कोषाध्यक्ष मुकेश योगी, टैक्निकल कमिश्नर पद्मनाभन जी, व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया से जसपाल धानी सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 04 जून 25

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

बिहार संग्रहालय के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय बिनाले-2023 व टुगेदर वी आर्ट का किया उदघाटन।

rktvnews

विभिन्न नवीन पद्धतियों के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली में आयुर्वेद के योगदान की संभावना।

rktvnews

भोजपुर:मतदाता सूची सुधार को ले राजद की विशेष टीम पहुंची क्षेत्र में।

rktvnews

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए आईआईआईटी दिल्ली के साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment