RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के सचिव से हुई मुलाकात।

जल्द जारी होंगे 15वें वित्त आयोग के अनुदान।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 04 सितंबर। ग्रामीण विकास मंत्री, झारखंड सरकार दीपिका पांडे सिंह से आज नई दिल्ली में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के सचिव की मुलाकात हुई । बैठक में मुख्य रूप से 15वें वित्त आयोग के अनुदान को शीघ्र स्वीकृत करने पर बल दिया गया। दीपिका पांडे सिंह ने स्पष्ट किया कि झारखंड सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता ग्राम पंचायतों को सशक्त कर ग्रामीण विकास को नई दिशा देना है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि 15वें वित्त आयोग की अगली किस्त शीघ्र जारी की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे गाँव-गाँव तक पहुँच सके। उन्होंने कहा कि अनुदान जारी होने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और आधारभूत संरचनाएँ मजबूत होंगी। इस पर पंचायती राज मंत्रालय के सचिव ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान आरजीएसए के अंतर्गत अतिरिक्त फंड सहायता, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 प्रशिक्षण, सैटेलाइट आधारित दूरस्थ शिक्षा सुविधा, ग्राम पंचायतों का सोलराइजेशन तथा यूनिफाइड पंचायत डिजिटलाइजेशन से संबंधित प्रस्ताव भी रखे गए।
इस अवसर पर उनके साथ विभागीय सचिव मनोज कुमार (आईएएस), निदेशक (पंचायती राज, झारखंड) राजेश्वरी बी. तथा भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के Director (Capacity Building) विपुल उज्जवल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:’प्रधानमंत्री साहित्यकार गौरव सम्मान’ से विभूषित हुए बिहार के ६३ हिन्दी-सेवी।

rktvnews

भोजपुर: जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन की बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 मार्च 26

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्रीमैन सुजीत को पर्यावरण दिवस पर किया सम्मानित।

rktvnews

झारखंड:दो दिवसीय आर्ट 81 फेस्टिवल का हुआ समापन।

rktvnews

बलिया:साहित्यकार डॉ० रामसेवक ‘विकल’ जी की 23वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment