RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

योग साधकों ने लिए 200 पौधे गोद, हर वर्ष 12 छायादार पौधे लगाने की ली शपथ!बच्चे के जन्मदिन पर योगशाला में एक पौधा लगाने की मुहिम

पौधारोपण करती जिला आयुर्वेद अधिकारी व ग्रामीण।

अटेली/महेंद्रगढ़ 05 जुलाई। हरियाणा उदय के तहत आज ग्राम कटकई योगशाला में हरा भरा महेंद्रगढ़ बनाने के महा अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ शशि बाला मौजूद थी। इस मौके पर योगशाला में 1200 पौधे लगाए।
डॉ शशि बाला ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारा जीवन है इसके बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। हमें यह संकल्प लेना होगा कि जब तक पौधे से पेड़ नहीं बन जाता तब तक हमें उसकी देखरेख व पालन करना पड़ेगा तभी हमारा वृक्ष लगाना सार्थक होगा और महेंद्रगढ़ का हर गांव व शहर हरा भरा हो सकता है।
इस अवसर पर आयुष योग सहायक पवन कौशिक ने कहा कि योग साधक अपने आप में प्रकृति का सजग प्रहरी तो होता ही है साथ में वह प्रकृति का प्रेमी भी माना गया है क्योंकि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक ही नहीं होता बल्कि योग साधक पूरे समाज, गांव व शहर को जागृति प्रदान भी करता है। पेड़ भूमि संरक्षण व जल संरक्षण में हमारी मदद करते हैं तथा भूमि की उर्वरा शक्ति को भी बढ़ाते हैं।
पेड़ को धरा का गहना भी माना गया है व बगैर पेड़-पौधों के धरा का श्रंगार नहीं हो सकता। इस अवसर पर ग्राम कटकई योगशाला में 1200 पौधे लगाए गए जिसमें फलदार, फूलदार व छायादार वृक्ष शामिल रहे। इनमें से 200 पौधों को योगशाला में नियमित आने वाले साधकों ने गोद भी लिया जिनकी देखरेख साधकों द्वारा ही की जाएगी।
इस अवसर पर पवन कौशिक ने उपस्थित ग्रामवासियों को हर साल 12 छायादार पौधे लगाने का संकल्प भी दिलाया तथा हर बच्चे के जन्मदिन पर योगशाला में एक पौधा लगाने की मुहिम की शुरुआत भी की गई।
इस अवसर पर ग्राम कटकई की सरपंच कृष्णा देवी, सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह, धर्मपाल सिंह, सुरेश कुमार ,बिरजू सिंह भूप सिंह ,नरेश व विनोद कटकई सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने विजय दिवस के शहीदों को किया नमन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखण्ड की बेटी, क्रिकेटर स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की।

rktvnews

चतरा:रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

जलागम परियोजना के अन्तर्गत जनपद में हुए कार्यों एवं चालू कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

राजस्थान:लघु नाटक के माध्यम से पेपरलीक समस्या का मार्मिक चित्रण।

rktvnews

Leave a Comment