RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर:बड़हरा विधायक ने छठ घाटो का निरीक्षण करते हुए महापर्व छठ पूजा मे जनता से मुलाकात की।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 नवंबर।छठ महापर्व के दिन बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह बड़हरा के ट्रेनी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल पदाधिकारी रिंकु यादव,पूर्व मुखिया राजेन्द्र सिंह सलेमपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष धनंजय तिवारी के साथ मोटर वोट से महुली,सिन्हा,ख्वासपुर,मौजमपुर,केवटिया, बलुआ सहित कई घाटो का निरीक्षण किया।इस दौरान छठ घाटों के किनारे जा कर वें छठ व्रतियों को प्रणाम किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। घाटों पर उपस्थित हजारो लोगों से उन्होने कुशल क्षेम पूछा।सभी लोगो ने हाँथ उठा कर उन्हे अच्छी व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया।
उक्त मौके पर बड़हरा विधायक ने कहा कि मैं लगभग सैतालिस वर्षो से लगातार बड़हरा क्षेत्र के लोगो की सेवा करता आ रहा हूँ। मेरा उन लोगो से अपनत्व का संबंध है। मै हमेशा उनके सुख-दुख मे उनके साथ खड़ा रहता हूँ।इसलिए उनका आशिर्वाद हमेशा मिलता रहता है। मैं जो वादा करता हूँ उसे अवश्य पूरा करता हूँ। बाढ के समय उनलोगो के लिए समूचित व्यवस्था किया गया था,और मै लगातार क्षेत्र मे राहत कार्य मे लगा हुआ था। बाढ़ पीड़ितों के खाता मे सात हजार रुपए और किसानो के लिए फसल क्षति का राशी मिला,जिससे क्षेत्र के गरीब और किसान जनता दीपावली और छठ का पर्व उल्लास से मनाएँ। मेरा जीवन क्षेत्र के लोगों के लिए समर्पित है। उन्होने कहा कि कुछ लोग केवल गुमराह करने का काम करते है,लेकिन मै हमेशा ही क्षेत्र के लिए काम करता हूँ।मेरा घर का दरवाजा हमेशा बड़हरा की जनता के लिए खुला रहता है।मैं अपने को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे बड़हरा के लोगो का सेवा करने का मौका मिला और इसके लिए हमेशा उनलोगो का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Related posts

विदाई !

rktvnews

भोजपुर:प्रशिक्षण शुरू कराने हेतु जिलाधिकारी से मिलकर ग्राम रक्षा दल प्रतिनिधिमंडल ने किया अनुरोध: गौतम सिंह

rktvnews

देवघर:संयुक्त कृषि निदेशक, संताल परगना परिक्षेत्र, दुमका ने किया देवघर जिले के थोक उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक।

rktvnews

फरीदाबाद:युवाओं के लिए नौकरी के सवाल पर बचती है भाजपा: पं. जगजीत शर्मा

rktvnews

शिक्षकों के छुट्टियों की कटौती की वापसी पर राकेश रॉय ने प्रकट किया आभार!सकारात्मक पहल और जनहित मुद्दे की लड़ाई में मिलती है सफलता: राकेश रॉय

rktvnews

मनुमुक्त ‘मानव’ :23 नवंबर को 42वीं जयंती पर विशेष:पुलिस अकादमी में हुई संदिग्ध मृत्यु।

rktvnews

Leave a Comment