RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

राष्ट्रपति ने वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की विजय की याद में विजय दिवस पर वीर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश का नेतृत्व किया ।

नई दिल्ली/16 दिसंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 16 दिसंबर, 2023 को विजय दिवस पर वीर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश का नेतृत्व किया जो वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय की याद दिलाता है। एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से, राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र सशस्त्र बलों के जवानों के निस्वार्थ बलिदान और अतुलनीय साहस को अभारस्वरूप याद करता है जिसने भारत की विजय सुनिश्चित की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी वीर जवानों के बलिदान और अतुलनीय भावना को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, यह हमेशा जनमानस के हृदय में और देश के इतिहास में जीवित रहेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बल जवानों के अतुलनीय साहस और वीरता को याद करते हुए कहा कि “हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है जिन्होंने प्रत्येक परिस्थिति में निडर होकर हमारे देश की रक्षा की है।”
रक्षा मंत्री ने विजय दिवस की याद में नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद नायकों को पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भारतीय सशस्त्र सेनाओं के रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने भी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या सहित पूरे प्रदेश को राममय बनाने की तैयारी।

rktvnews

भोजपुर:चरपोखरी+2 विदयालय में खेलो और सीखो विषय पर पोस्टर,स्लोगन, व भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

दीपांकर भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र,बिहार में मतदाता सूची के “विशेष गहन पुनरीक्षण” को ले जताई चिंता, रोक लगाने की मांग।

rktvnews

चतरा:जिले के चार प्रखण्ड के पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:रोटरी क्लब आरा द्वारा झंडातोलन व हुआ पौधरोपण।

rktvnews

महासमुन्द : शासकीय योजना का लाभ उठाकर वर्षा गजेन्द्र ने शुरू किया पैथोलॉजी लैब

rktvnews

Leave a Comment