विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद।
RKTV NEWS/जगदीश(भोजपुर)02 सितंबर।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संभावित 6 सितंबर को जगदीशपुर में कार्यक्रम होने का प्रस्तावित है। इसको लेकर सोमवार को बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं जदयू एमएलसी भगवान सिंह कुशवाहा ने स्थानीय अधिकारियों के साथ जगदीशपुर नगर के खेल मैदान में स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन, कार्यक्रम स्थल पर पंडाल निर्माण सहित विधि व्यवस्था और हेलीपैड निर्माण के मसले पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। जदयू एमएलसी ने निरीक्षण के बाद कहा कि आगामी 6 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन जगदीशपुर में होगा उनके द्वारा विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास और कार्यकर्ता से संवाद करेंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बिहिया चौरस्ता के पास विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, नया टोला बस स्टैंड मैदान के बगल में जीविका दीदी के साथ संवाद कार्यक्रम संभावित है। उसके बाद नगर के हाई स्कूल मैदान में एनडीए कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, इस दौरान एसडीएम संजीत कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा, बीडीओ क्रांति कुमार,सीओ विश्वजीत निलांकर, थाना राजीव रंजन सहित अन्य मौजूद रहे।

