RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा-2024 हेतु 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के दिए निर्देश।

RKTVNEWS/देहरादून (उत्तराखंड)20 मई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा-2024 की व्यवस्थाओं एवं पेयजल, विद्युत आपूर्ति के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या को नियंत्रित करने हेतु टूर ऑपरेटर्स के लिए भी एडवाइजरी जारी करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जो भी पर्यटक बिना रजिस्ट्रेशन चारधाम यात्रा पर देवभूमि उत्तराखण्ड आ रहे हैं उनकी सुविधा के लिए पुलिस-पर्यटन विभाग आपसी सामंजस्य से चार धाम के अतिरिक्त भी राज्य के अन्य धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटक स्थलों हेतु डायवर्जन प्लान तैयार करें। उन्होंने कहा, कि चार धाम में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी अनुशासन को ध्यान में रखकर सम्मान के साथ श्रद्धालुओं से व्यवहार करें। इस दौरान अधिकारियों को यात्रा मार्ग एवं चार धाम में पेयजल व विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ‘पिरूल लाओ, पैसे पाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान में वनाग्नि पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है, जल्द से जल्द पूरी तरह वनाग्नि पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।

Related posts

राजस्थान:रोजगार उत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक।

rktvnews

पुणे के सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय में जीनोम अनुक्रमण की अगली पीढ़ी की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया।

rktvnews

पटना:माँ विजया ने ‘इस्सयोग डिजिटल औडियो नियंत्रण-कक्ष’ का किया लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर: धुमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा, श्रद्धालु भक्तों की लगी रही कतार : अशोक शर्मा

rktvnews

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2024 बैच के अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

वैम! दिल्ली में मंगा, एनीमे और वेबटून प्रतिभाओं का आकर्षण।

rktvnews

Leave a Comment