
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अक्टूबर। राजद प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह नामांकन के बाद शनिवार को बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क पर निकले। सबसे पहले सलेमपुर में आगलगी की घटना से प्रभावित तीन दुकानदारों से मुलाकात कीऔर ढांढस दिलाया। इसके साथ नागदा, ईटहना, सरैया, महोदही, बखोरापुर और बड़हरा गांव के लोगो से मिले और आशीर्वाद लिया।
