RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर:नोडल पदाधिकारियों की ऑनलाइन परीक्षा संपन्न ,जवाबदेही, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष जोर।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर(बिहार )17 अक्टूबर।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गुरुवार को विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा जिला समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई, जिसमें कार्मिक प्रशिक्षण, सामग्री, वाहन, आईटी सेल, स्वीप, मीडिया, विधि-व्यवस्था, ईवीएम, आचार संहिता, व्यय कोषांग, मत पत्र, डाक मत पत्र, निर्वाचक सूची, परिवाद निष्पादन एवं वोटर हेल्पलाइन, प्रेक्षक सेल आदि से जुड़े नोडल पदाधिकारी शामिल हुए।
परीक्षा का संचालन ऑनलाइन माध्यम से सुचारू रूप से किया गया। अधिकारियों में इस परीक्षा को लेकर काफी उत्सुकता देखी गई। सभी प्रतिभागी पदाधिकारियों ने आयोग द्वारा निर्धारित समय के भीतर परीक्षा दी और अपने-अपने कोषांग से संबंधित ज्ञान एवं दक्षता का प्रदर्शन किया।
इस परीक्षा का प्रमुख उद्देश्य निर्वाचन कार्य से जुड़ी जवाबदेही, गुणवत्ता और पारदर्शिता को सुदृढ़ बनाना है। भारत निर्वाचन आयोग की यह पहल यह सुनिश्चित करती है कि प्रत्येक नोडल पदाधिकारी अपने कार्य, दायित्व और प्रक्रियाओं की पूरी समझ के साथ चुनावी दायित्वों का निर्वहन करें। इससे चुनावी प्रक्रिया में दक्षता और समयबद्धता भी बढ़ेगी।
ज्ञात हो कि नोडल पदाधिकारियों को राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय प्रशिक्षण सत्रों में पहले ही विस्तृत जानकारी दी जा चुकी है। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से उन्हें अपने-अपने कोषांगों की भूमिका, कार्यप्रणाली तथा जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने पूर्व में आयोजित समीक्षा बैठकों और प्रशिक्षण सत्रों में भी प्रशिक्षण की निरंतरता और महत्ता पर लगातार बल दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में पारदर्शिता और तैयारी दोनों का समुचित संतुलन आवश्यक है। इसी क्रम में निर्वाचन आयोग द्वारा ऑनलाइन असेसमेंट की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे अधिकारियों की दक्षता का मूल्यांकन किया जा सके।
इसके पूर्व सभी निर्वाची पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों का भी ऑनलाइन असेसमेंट किया जा चुका है। इस अभ्यास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक स्तर पर अधिकारी तकनीकी रूप से सक्षम, जागरूक और तत्पर रहें ताकि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Related posts

गढ़वा:प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खाद की अवैध परिवहन का भंडाफोड़, ट्रक जब्त, चालक फरार।

rktvnews

पटना:भाषा के छात्र-छात्राओं ने साहित्य सम्मेलन में पूरा किया विशेष इंटर्नशिप।

rktvnews

अभिनेत्री गुल पनाग, बॉक्सर स्वीटी बूरा ने सड़क सुरक्षा का आग्रह किया; राष्ट्रव्यापी ‘साइकिल पर फिट इंडिया रविवार’ का नेतृत्व किया।

rktvnews

ईपीएफओ की 2 दिवसीय क्षेत्रीय समीक्षा बैठक दिल्ली में आरंभ हुई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 फ़रवरी 25

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु किए गए 500 करोड़ रूपये या उससे अधिक के 25 विभिन्न एमओयू की ग्राउण्डिग की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment