RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिले के पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी पेट्रोल पम्पों पर ‘नो हेलमेट, नो सीट बेल्ट, नो फ्यूल’ की नीति का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)01 सितंबर।आज जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ बैठक की गयी। उक्त बैठक में सभी संचालकों को पेट्रोल पम्प में No Helmet No Fuel एवं No Seatbelt No Fuel का बोर्ड लगाने, पब्लिक टॉयलेट, पीने का पानी, CCTV कैमरा PUC मशीन क्रियाशील अवस्था में रखने के लिए निदेश दिया गया। साथ ही ग्राहकों के साथ कुशल व्यवहार करने का भी निदेश किया गया। सभी को अद्यतन नवीकरण करा लेने का भी निदेश दिया गया। पम्प परिसर में सड़क सुरक्षा से जुड़े फ्लेक्स और बैनर लगाना अनिवार्य है, ताकि आम लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े। वहीं उन्होंने सभी पेट्रोल पम्पों पर ‘नो हेलमेट, नो सीट बेल्ट, नो फ्यूल’ की नीति का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पेट्रोल पम्पों पर स्वच्छ शौचालय और पेयजल जैसी नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सभी पेट्रोल पम्पों पर पीयूसी प्रमाणपत्र (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल) उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है, ताकि प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन हो सके। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। इस बैठक में नगमा जरीन, नन्दकिशोर पंडित, संजय कुमार सिंह के साथ पेट्रोल पम्प संचालक उपस्थित करें।

Related posts

भोजपुर:भाजपा युवाओं को देती है नेतृत्व का अवसर : ऋषभ राज सिंह

rktvnews

तीन राज्यों में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 में 12.21 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद से 99,675 किसानों को लाभ।

rktvnews

पिड़िया को पहचान दिलाती बिहार की विनीता।

rktvnews

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारम्भ राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार कर दे रही राहत – मुख्यमंत्री – 1.04 करोड़ से अधिक परिवारों को हर माह मिलेंगे निःशुल्क अन्नपूर्णा किट – दाल, चीनी, नमक, खाद्य तेल, मिर्च, धनिया, हल्दी फूड पैकेट में शामिल – कोविड में आर्थिक सहायता प्राप्त Non-NFSA परिवारों को भी मिलेगा लाभ।

rktvnews

जयपुर:मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा।

rktvnews

गाय कभी भी अनार्थिक और अनुपयोगी नही हो सकती है :स्वामी अखिलेश्वरा नंद जी गिरी

rktvnews

Leave a Comment