RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

गाय कभी भी अनार्थिक और अनुपयोगी नही हो सकती है :स्वामी अखिलेश्वरा नंद जी गिरी

जबलपुर/मध्यप्रदेश 01 जनवरी।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बरगी जबलपुर अन्तर्गत कार्यरत नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों एवं सामुदायिक नेतृत्व विकास छात्रों का फील्ड भ्रमण एवं बैठक का रविवार को अयोजन योगमणि गौशाला तिलवारा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे में मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड कार्यपरिषद के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरा नंद जी गिरी ने कहा कि गाय केवल अध्यात्म और दर्शन का विषय नहीं है, बल्कि इसकी राष्ट्र के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है । गाय केवल दूध ही नहीं देती है अपितु इसका गोबर और गौ मूत्र भी अत्यंत उपयोगी है।
यह कहें कि गाय भारत ही नहीं पूरी दुनिया में सबसे उपयोगी जीव है। इस बात का द्योतक “गावो विश्वाश्य मातरम’ श्लोक है, लेकिन ये देखने में आया है कि आज हमने गाय को बेसहारा बना दिया है। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए स्वामी अखिलेश्वरानन्द जी ने कहा कि गौ संवर्धन बोर्ड का बजट आज तीन सौ करोड़ हो गया है। हम गायों के संरक्षण के लिए गौ वन्य विहार का निर्माण कर रहे हैं । गांवों में गौ शाला बनाई गई हैं, लेकिन इसमें शासन के साथ-साथ समाज की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। जन अभियान परिषद से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता एवं संस्थाओं से हमारा आग्रह है कि गाय के संरक्षण करने में महत्वपूर्ण कार्य करे।
उन्होंने कहा कि गाय कभी भी अनार्थिक और अनुपयोगी नहीं हो सकती है। बैठक के मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि जन अभियान परिषद का मूल ध्येय सरकार और समाज के बीच एक सेतु के रूप काम करना है। सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण और प्रदेश के विकास में समाजिक भागीदारी सुनिश्चित करना है । आज परिषद का नेटवर्क प्रदेश की सभी ग्राम पंचायत में उक्त कार्य कर रहा है। हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में हम प्रदेश के सभी गावों और नगरीय क्षेत्रों में प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से इस प्रकार के कार्यक्रम चलायें।
कार्यक्रम में बरगी विधायक नीरज सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन में जन आभियान परिषद का कार्य सराहनीय रहा है। बैठक में जन अभियान परिषद जिला समन्वयक प्रदीप कुमार तिवारी ने परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों के साथ ही आगामी समय की कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी । बैठक में अनुपपुर के जिला समन्वयक उमेश कुमार पांडेय, विकासखंड समन्वयक विनायक वडनेरकर भी उपास्थित रहे।

Related posts

बक्सर: डीएम और एसपी ने की संयुक्त प्रेस वार्ता।

rktvnews

महाकुंभ:बीएसएनएल महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को बेहतर संचार सेवाएं प्रदान करने हेतु कर रहा है हर संभव प्रयास।

rktvnews

भोजपुर:समय के उचित प्रबंधन से सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुंचा जा सकता है : प्राचार्य प्रो नरेंद्र पालित

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की गौवंश एवं अन्य पशुओं के अवैध परिवहन एवं तस्करी पर करारा प्रहार।

rktvnews

नारनौल:जिला के नए कलेक्टर रेट निर्धारित करने के लिए दावे व आपत्तियां आमंत्रित!7 दिसंबर तक डीसी कार्यालय व वेबसाइट पर दे सकते हैं आपत्ति या सुझाव।

rktvnews

इंदौर में राजस्व वसूली अभियान तेज।

rktvnews

Leave a Comment