RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

गिरीडीह:मेरा विद्यालय निपुण एवं मैं भी निपुण कार्यक्रम अंतर्गत मोबाइल लाइब्रेरी वैन को दिखाई गई झंडी।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )01 सितंबर। मिशन निपुण भारत के तहत झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद्, राँची द्वारा संचालित मेरा विद्यालय निपुण एवं मैं भी निपुण कार्यक्रम के अंतर्गत मोबाइल लाइब्रेरी वैन का धनवार प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवेन्द्र कुमार दास, अंचलाधिकारी यशवंत कुमार सिन्हा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक रवि कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार एवं रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट के डिस्ट्रिक्ट लीड सुजीत कुमार एवं प्रोग्राम एसोसिएट पियूष पाण्डेय द्वारा स्वर्गीय पुनीत राय स्टेडियम में संयुक्त रूप से झंडा दिखा कर शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन के गाँधी फेलो सौरभ कुमार, मास्टर ट्रेनर पवन कुमार एवं देवानंद राय एवं प्रखंड संसाधन केंद्र के सभी कर्मी मौजूद रहें। प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार दास ने अपने संबोधन में कहा कि यह शिक्षा विभाग का अभिनव पहल है जिसके तहत प्रखण्डाधीन सभी विद्यालयों को पुस्तकालय के प्रभावी उपयोग के माध्यम से पठन अभ्यास करवाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें निपुण धनवार की दिशा में काम करना है ताकि कक्षा 2 तक के सभी बच्चे पढ़कर समझना सीख जाएँ।
अंचलाधिकारी यशवंत कुमार ने बताया कि मिशन निपुण भारत के सपना को साकार करने के लिए मोबाइल लाइब्रेरी वैन के मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि यह न केवल बच्चों को कहानी की दुनिया से जोड़ने में मदद करता है बल्कि उन्हें रोज बाल साहित्यों से जुड़ने में भी मदद करता है। डिस्ट्रिक्ट लीड सुजीत कुमार ने शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल लाइब्रेरी वैन का संचालन कोई दिवसीय कार्यक्रम नहीं है बल्कि इसे प्रत्येक दिन विद्यालय के कक्षा का अभिन्न हिस्सा है जिसमें अंतर्गत सभी बच्चों को प्रत्येक दिन पढ़ने का अवसर प्रदान करना है ताकि वे देश दुनिया को विविध दृष्टिकोणों, मूल्यों, संस्कृतियों आदि को जान पाएँ। शुभारंभ कार्यक्रम के पश्चात् मोबाइल लाइब्रेरी वैन का कारवां उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशुनपुर, धनवार एवं पीएम श्री मध्य विद्यालय, धनवार पहुँचा, जहाँ पर विद्यालय के सभी बच्चों ने वैन का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया एवं कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आज रीडाथोन कार्यक्रम का संचालन किया गया है जिसके अंतर्गत 11:00 बजे से 11:30 के बीच सभी बच्चों ने मजेदार एवं रोचक कहानी की किताबों को पढ़ा।बरुण राय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशुनपुर, धनवार के प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में बच्चों, बाल संसद एवं स्वयं सेवी संस्था सामाजिक परिवर्तन संस्थान गिरिडीह के सहयोग से पुस्तकालय विकसित किया गया है। जिसमें शिक्षा विभाग एवं रूम टू रीड की ढेरों किताबें उपलब्ध है I कृष्णकांत राय, पीएम श्री मध्य विद्यालय, प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रत्येक दिन कक्षावार कालांश का निर्धारण किया गया है I विद्यालय में बाल साहित्य सीखने-सिखाने का अभिन्न हिस्सा है।

Related posts

खरीफ महाअभियान – 2023 प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कर्मशाला आयोजित

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस जिला कार्यालय सहित सभी बूथो पर धूम-धाम से मनाया गया।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 12 मामलों की सुनवाई करते हुए किया गया समाधान।

rktvnews

पंद्रहवें वित्त आयोग ने कर्नाटक के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए अनुदान जारी किया।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment