RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा युवाओं को देती है नेतृत्व का अवसर : ऋषभ राज सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अप्रैल।युवा नेता ऋषभ राज सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर संगठन को मजबूत और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की।
ऋषभ राज सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक मंच है, जहां युवाओं को नेतृत्व करने का अवसर मिलता है। पार्टी की नीतियों और नरेंद्र मोदी के विजन से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं, जिसे और गति देने की जरूरत है।वहीं ऋतुराज सिन्हा ने युवा कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि देशभर में युवाओं के लिए रोजगार और विकास के कई कार्य किए जा रहे हैं। इन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की आवश्यकता बताई।ऋषभ राज पूर्व विधायक आशा देवी और कुंवर सेना के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के पुत्र है।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:जीएमसीएच बेतिया में ‘दीदी की रसोई’ ने मनाया दूसरा वर्षगांठ, मरीजों को मिल रहा स्वच्छ व पौष्टिक भोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम कमीशनिंग कार्य का किया अवलोकन, मॉक पोल कर इलेक्ट्रॉनिक रिजल्ट और वीवीपैट पर्चियों का मिलान किया गया।

rktvnews

16 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दूरसंचार विभाग अपनी तरह की पहली पहल के तहत “टेलीकॉम डिज़ाइन सहयोग स्प्रिंट” से जुड़े 15 स्टार्ट-अप और शिक्षा जगत को एक मंच पर लाया।

rktvnews

असम राइफल्स ने नागालैंड में भारत-म्यांमार सीमा के समीप भारी मात्रा में हथियार और गोला- बारूद बरामद किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों के लोगों को मिलेगा विकास का पूरा लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment