RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

दुल्हन के गांव के बदले शमशान जायेंगे बाराती!सड़क दुर्घटना में दूल्हे की मौत।

दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल।

शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा) 24 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अहिरा बाबा के पास एनएच 84 फोरलेन पर एक बस ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक ललन कुमार (21 वर्ष) बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर वार्ड संख्या 9 के रहने वाले दीनानाथ महतो का इकलौता पुत्र था। ललन कुमार की शादी 26 मई 2023 को बक्सर जिला के सिमरी थाना क्षेत्र के मझवारी गांव के रहने वाले मुसाफिर महतो की पुत्री अमृता कुमारी से होनी थी। 22 मई 2023 को ललन कुमार का तिलक संपन्न हुआ था। तिलक में कन्या पक्ष द्वारा पैशन एक्सट्रीम बाइक उपहार स्वरूप दिया गया था। उसी मोटरसाइकिल से ललन कुमार अपनी बहन को लाने जा रहा था कि रास्ते में शाहपुर मे अहीरा बाबा के पास बस ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

मृतक ललन (फोटो स्वजन)

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक पूनम कुमारी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिजनों और ससुराल पक्ष के लोगों के आने के बाद शव को अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बहने हैं। जिनमें से दो बहनों की शादी हो चुकी है। एक बहन की शादी नहीं हुई है। तिलक के दो दिन बाद और शादी के दो दिन पहले इकलौते पुत्र के दर्दनाक मौत के बाद घरवालों और ससुराल वालों में कोहराम मच गया है। लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है।

Related posts

केंद्रीय बजट 2026-27 से पूर्व आयोजित परामर्श बैठक, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रस्तुत की राज्य की प्रमुख विकासात्मक एवं वित्तीय प्राथमिकताएँ।

rktvnews

गिरीडीह:नये ड्राइविंग लाइसेंस कैंडिडेट को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक एवं ली गई ड्राइविंग टेस्ट।

rktvnews

पटना जीपीओ में फैलेंगी दीदी की रसोई की खुशबू ,हुआ करार।

rktvnews

बिहार: पटना:राज्य में डूबने की घटनाओं को कम करने की दिशा में होगी ठोस पहल।

rktvnews

राजस्थान:जल जीवन मिशन में प्रतिदिन के कार्यों का हो निर्धारण अधिक से अधिक घरों को मिले शीघ्र नल कनेक्शन हर घर में नल से पहुंचेगा भरपूर जल – मुख्यमंत्री

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखा कर मतदाता कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

Leave a Comment