RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:जनहित परिवार भोजपुर का 26वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न।

सत्र 26-27 के लिए अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से डॉ. ममता मिश्रा का हुआ चयन।

जय नारायण पांडे रचित कहानी संग्रह “नई जिंदगी” का हुआ लोकार्पण।

जगत नंदन सहाय ने जयराम सिंह के “गो को सम्मान पत्रक” का किया लोकार्पण।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जनवरी।जनहित परिवार भोजपुर का 26वां वार्षिक अधिवेशन आज 4 जनवरी 2026 (रविवार) को बाल हिंदी पुस्तकालय, आरा के पुस्तकालय सभागार में वर्तमान अध्यक्ष जगत् नंदन सहाय की अध्यक्षता में संपन्न हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अशोक श्रीवास्तव ने किया तत्पश्चात वंदे मातरम का संपूर्ण सामूहिक पाठ किया गया। प्रथम सत्र में कहानीकार जय नारायण पांडे रचित कहानी संग्रह नई जिंदगी का लोकार्पण एवं जयराम सिंह द्वारा “गो को सम्मान अभियान”का पत्रक का लोकार्पण जगत नंदन सहाय ने किया। इस अवसर पर जनहित परिवार भोजपुर के सत्र-2026-2027 के लिए सर्वसम्मति से डॉ. ममता मिश्रा को चुन लिया गया। डॉ ममता मिश्रा के नाम का प्रस्ताव वर्तमान अध्यक्ष जगत नंदन सहाय ने किया जबकि समर्थन उपस्थित सभासदों ने बारी-बारी से किया। ममता मिश्रा के अध्यक्ष का प्रस्ताव के समर्थन करने वालों में प्रसिद्ध चिकित्सक एवं सर्जन डॉ. विजयलक्ष्मी शर्मा, वरीय अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण राय, प्रो. डा. नंदजी दुबे, डॉ. रेणू मिश्रा, डॉ. किरण कुमारी, प्रो. डॉ. शैलजा सिंह , डॉ.जया जैन आदि सहित उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से किया तत्पश्चात चुनाव प्रभारी हरेराम सिंह ने एकमात्र नामांकन होने के कारण डॉ. मिश्रा के निर्विरोध चयन की घोषणा की।संस्था के सचिव नंद किशोर सिंह कमल ने संस्था के सत्र 2024-25 के आय-व्यय के प्रतिवेदन के साथ-साथ विगत 26 वर्षों के कार्यक्रमों का प्रतिवेदन रखा और बताया कि विगत पच्चीस वर्षों में एक सौ छप्पन पुस्तकों के प्रकाशन, जनहित परिवार पत्रिका के सैंतालिस अंकों का प्रकाशन के साथ-साथ कुल चार सौ से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन जनहित परिवार द्वारा किया गया है। रजत जयंती वर्ष में विशेष सहयोग के लिए जगत नंदन सहाय, गायत्री सहाय, सुधीर कुमार विकास पदाधिकारी एल० आई०सी०, गुरु बक्शी विकास , सरफराज अहमद, आरा के रजिस्ट्री ऑफिस के सब रजिस्टार के लिए आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कवियों ने अपनी नूतन नवीन कविताओं का पाठ किया कविता पाठ करने वालों में ओमप्रकाश मिश्र, पूनम पांडे, जन्मेजय ओझा, अजय कुमार गुप्त, अरविंद सिंह, चंद्रशेखर मिश्र, हरे राम सिंह,रमेश सिंह शरद सिंह, अनिल राज, आदि प्रमुख थे सभा को संबोधित करने वालों में डॉ जया जैन, डॉ प्रो. शैलजा सिंह, नंदजी दुबे आदि प्रमुख थे।
मंच का संचालन अतुल प्रकाश, धन्यवाद ज्ञापन नंदकिशोर सिंह कमल, स्वागत गीत गीतकार धनी पांडे ने प्रस्तुत किया।

Related posts

कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन।

rktvnews

गढ़वा:बेरोजगार युवक यूवतियों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका।

rktvnews

“मिशन प्रहार” के सेनापति ने अपने “योद्धाओं” को दी बधाई।

rktvnews

बक्सर : डीएम ने किया दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: स्वामी विवेकानंद संस्थान सह जागरण वार्ड क्लब द्वारा मतदाता जागरूकता चौपाल का किया गया आयोजन।

rktvnews

ग्वालियर:यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चयनित मान्या चौहान को कलेक्टर ने उनके घर पहुँचकर दी शुभकामनाएँ।

rktvnews

Leave a Comment