RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा :विभिन्न प्रखंड के पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।

चतरा/झारखंड 11 दिसंबर।आज जिले के प्रतापपुर प्रखण्ड के गजवा पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के करैलीबार पंचायत, चतरा प्रखण्ड के ब्रहमणा पंचायत, इटखोरी प्रखण्ड के धनखेरी पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के बन्हे पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के सराडु पंचायत, लावालौंग प्रखण्ड के कोलकोले कला पंचायत, मयूरहंड प्रखण्ड के पंदनी पंचायत, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के चिरीदिरी पंचायतों में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में फूलो झानों आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टूडेंस क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग अलग प्रखण्ड में लाभुक हजारो की संख्या में कार्यक्रम में पहुंच आवेदन कर योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट समस्याओं से संबंधित मामले का निष्पादन किया जा रहा है।
आज के शिविर में प्रतापपुर प्रखण्ड के गजवा पंचायत में 1014 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 840 आवेदनों का निष्पादन, हंटगरंज प्रखण्ड के करैलीबार पंचायत में 1963 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 852 का निष्पादन, चतरा प्रखण्ड के ब्रहमणा पंचायत में 1326 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 631 आवेदनों का निष्पादन, इटखोरी प्रखण्ड के धनखेरी पंचायत में 599 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 296 आवेदनों का निष्पादन, सिमरिया प्रखण्ड के बन्हे पंचायत में 1171 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 201 आवेदनों का निष्पादन, टण्डवा प्रखण्ड के सराढू पंचायत में 1353 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 284 आवेदनों का निष्पादन, लावालौंग प्रखण्ड के कोलकोलेकला पंचायत में 1424 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 185 आवेदनों का निष्पादन, मयूरहंड प्रखण्ड के पन्दनी पंचायत में 788 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 534 आवेदनों का निष्पादन, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के चिरीदिरी पंचायत में 1044 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 533 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
बताते चले कि दिनांक 12.12.2023 को चतरा प्रखण्ड के जांगी पंचायत, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के बकचुमा पंचायत, इटखोरी प्रखण्ड के करनी पंचायत, मयूरहड प्रखण्ड के हुसिया पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के एदला पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के गाड़ीलौंग पंचायत, प्रतापपुर प्रखण्ड के टण्डवा पंचायत, कुन्दा प्रखण्ड के बौधाडीह पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के जोरीकला पंचायत, नगर परिषद चतरा जलछाजन भवन वार्ड संख्या 11 में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सभी आम जनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले सकते है।

Related posts

निगम द्वारा बरसात पूर्व किए जा रहे नाले उड़ाही कार्य का महापौर इंदू देवी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भारतीय नौसेना हाफ मैराथन का उद्घाटन संस्करण।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने पटना शहरी क्षेत्र (पूर्वी) के लिए 341.43 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया।

rktvnews

बक्सर:अपर समाहर्ता बक्सर की अध्यक्षता में सभी अंचलाधिकारियों एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता की बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 20 मई को चंडीगढ़ जाएंगे।

rktvnews

स्वर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर के जन्मदिन पर विशेष:पार्श्वगायिका लता मंगेशकर

rktvnews

Leave a Comment