RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

दामोदरपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट!गिरफ्तार 6 अभियुक्त भेजे गए जेल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहोरनपुर ओपी के दामोदरपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में दोनों पक्ष के  5 लोग जख्मी हो गये। इस संबंध में उभय पक्ष द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। एक पक्ष के अवधेश पासवान द्वारा दर्ज कांड संख्या 211/23 में 5 लोगों के विरुद्ध तथा दूसरे पक्ष के रिंकू पासवान द्वारा दर्ज कांड संख्या 212/23 मे 6 लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष अभय शंकर ने इस संबंध में दोनों पक्ष के तीन-तीन समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल जाने वालों में एक पक्ष के रिंकू पासवान, उसका पुत्र राहुल पासवान, चंदन पासवान और दूसरे पक्ष के अवधेश पासवान, सरवन पासवान एवं अखिलेश पासवान शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर : निर्विरोध निर्वाचित बिलौटी पैक्स अध्यक्ष को बीडीओ ने सौंपा प्रमाण पत्र।

rktvnews

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पंजाब में हरिके बैराज से निकलने वाले फिरोजपुर फीडर के पुनर्वास पर बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल के मुख्य आतिथ्य में हाथ करघा एवं हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ हुआ।

rktvnews

बिहार विधानसभा चुनावों का परिणाम कतई स्वाभाविक नहीं: दीपंकर

rktvnews

जबलपुर:रानी दुर्गावती का शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान युगों-युगों तक प्रेरणा देता रहेगा : सूरज जायसवाल

rktvnews

चतरा:सरकार आपके द्वार के तीसरे चरण के जिले में संचालन को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment