RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

जिलाधिकारी रीना जोशी ने राजस्व संवर्धन को लेकर खनन,विद्युत,आबकारी,सिंचाईं, राजस्व आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों संग की बैठक।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 29 सितंबर।जिलाधिकारी रीना जोशी ने राजस्व संवर्धन को लेकर खनन,विद्युत,आबकारी,सिंचाईं, राजस्व आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में एक आवश्यक बैठक ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व को बढ़ाया जाय। उन्होंने जिला खान अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में उपखनिज हेतु नदी तट पर अधिक से अधिक संख्या में पट्टे चिन्हित किये जायें। इससे वैध खनन होगा तथा अवैध खनन पर रोक लगेगी तथा राजस्व बढ़ेगा!
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये कि विद्युत चोरी को पकड़ने हेतु उप जिलाधिकारी से समन्वय बनाते हुए अभियान चलाया जाय!
बैठक में जिला खान अधिकारी राहुल नेगी , अधिशासी अभियंता विद्युत नितिन सिंह गर्खवाल, राज्य कर अधिकारी विक्रम सिंह राणा , अधिशासी अभियंता सिंचाई धीरज जोशी आदि उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: विवेकानंद की जयंती पर विद्यार्थी परिषद द्वारा बालिकाओं का एथलीट मीट कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

नफरत के दौर में प्रेम की बात करना बहुत बड़ी बात : नीरज सिंह

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईआईएसडी–स्वनिति इनिशिएटिव की ‘मैपिंग इंडियाज स्टेट लेवल एनर्जी ट्रांज़िशन: छत्तीसगढ़’ रिपोर्ट का किया विमोचन।

rktvnews

रेपको बैंक ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को 19.08 करोड़ रुपये का लाभांश चेक भेंट किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment