RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की निष्पादक समिति की बैठक।

जयपुर/राजस्थान 16 जून। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की निष्पादक समिति की 5वीं बैठक गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन की अध्यक्षता में शिक्षा संकुल में आयोजित हुई। बैठक में विचाराधीन एजेंडा के साथ ही शाला दर्पण पोर्टल पर नए मॉड्यूल शुरू करने तथा समग्र शिक्षा के राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शीघ्र आरम्भ करने जैसे विषयों और समिति में शामिल विभागों के स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े कॉमन बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में शासन सचिव ने निर्देश दिए कि 4 साल से अधिक समय से एक ही सीट पर काबिज अधिकारियों तथा समाप्त हुई प्रतिनियुक्ति वाले कार्मिकों के स्थान पर भी नए साक्षात्कार लिए जाए।
परिषद की बैठक में अजमेर जिले में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अजमेर शहर सृजित करने, स्कूल शिक्षा परिषद में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के आईटी कैडर के पुनर्गठन एवं राज्य कार्यालय में विशेष शिक्षा के लिए सहायक निदेशक का नवीन पद स्वीकृत करने का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही समग्र शिक्षा के तहत निर्माण कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियों के लिए ‘शेड्यूल ऑफ पावर‘ के निर्धारण और न्यायिक प्रकरणों के सम्बंध में परिषद के स्तर पर दो कमेटियों के गठन के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

Related posts

बिहार: भोजपुर:पूर्व मंत्री पशुपति कुमार पारस के भोजपुर आगमन की तैयारी हेतु बैठक संपन्न।

rktvnews

सरकार ‘वर्ष 2014 तक के आर्थिक हालात और मौजूदा स्थिति’ पर श्‍वेत-पत्र लाएगी।

rktvnews

भोजपुर : विधायक राहुल तिवारी ने जवइनिया व चक्की नौरंगा के लोगों का सुना दुख-दर्द।

rktvnews

रायपुर : क्षत्रिय समाज का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चेम्बर्स ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।

rktvnews

झारखंड:आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर भाजपा, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारीऔर सेल को चुनाव आयोग ने चेताया।

rktvnews

Leave a Comment