RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

वैशाली:प्रारूप निर्वाचन सूची के दौरान प्राप्त दावे और आपत्तियों की समीक्षा की गई।

वैशाली/ बिहार 02 दिसंबर।निर्वाचन सूची प्रेक्षक- सह- प्रमंडलीय आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल के द्वारा जिलाधिकारी वैशाली के साथ आज पंचायत सरकार भवन दौलतपुर देवरिया (हाजीपुर प्रखंड) में प्रारूप निर्वाचन सूची के दौरान प्राप्त दावे/ आपत्तियों की समीक्षा की गई। यहां पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष से मिलकर अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई और उनसे फीडबैक लिया गया।
आयुक्त के द्वारा यहां पर जागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त के द्वारा वैसे सभी युवा जो 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र 6 भरने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है और यह सभी युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है कि मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराकर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले और सुनागरिक बने।

Related posts

रायपुर : समर कैंप: स्टील प्लांट में लंबी रेल पात बनते देख बच्चे हुए रोमांचित।

rktvnews

उज्जैन:शहर में संचालित स्कूल बसों की चैकिंग की गई।

rktvnews

देवघर के 47वें उपायुक्त के रूप में शशि प्रकाश सिंह ने निवर्तमान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने दलसागर स्तिथ जल जीवन हरियाली के तहत निर्माणाधीन तालाब का किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त 16 प्रेक्षक पहुंचे अपने लोकसभा क्षेत्रों में।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment