RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दुमका:राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 का उत्साह और जोश के साथ दुमका आउटडोर स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजन।

मेजर ध्यान चंद की स्मृति में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)30 अगस्त।खेल-कूद एवं युवा कार्य निदेशालय के तत्वाधान में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस को दुमका आउटडोर स्टेडियम में विभिन्न खेल आयोजन के साथ मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम का नेतृत्व जिला खेल पदाधिकारी (DSO) तूफ़ान कुमार पोद्दार ने किया। आयोजन में जिला खेल कार्यालय, डुमका के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण – ललित झा (DSC), रंजन मुर्मू (DLTS), मणिक हेंब्रम, सुनील सोरेन, देविधन टुडू (कोच), परितोष मांझी, तथा डुमका जिला गुलेल संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह सहित सुरक्षा कर्मी और अकादमिक छात्र-छात्राओं ने अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर लगभग 500 से अधिक दर्शक और प्रतिभागी उपस्थित रहे। आयोजन की विशेषता यह रही कि खेलों में 3 वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक के बुजुर्ग प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक खेलों के साथ अन्य मनोरंजक खेलो का भी भरपूर आनंद उठाया।
आयोजित प्रतियोगिताएँ के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं जिनमें गुलेल प्रतियोगिता (बालक बालिका), गेंड़ी दौड़ प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग), रस्साकशी (Tug of War), रीले रेस प्रतियोगिता आदि शामिल थे।
इन खेलों में प्रतिभागियों ने रोमांच और जोश के साथ भाग लेकर राष्ट्रीय खेल दिवस को यादगार बना दिया।

विजेता सूची

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। सूची इस प्रकार है –

सांत्वना पुरस्कार में

1. प्रथम – सिमरन पोद्दार
2. द्वितीय – तुम्पा कुमारी
3. तृतीय – रूहानी
4. तृतीय – किरण शिला मुर्मू

गुलेल (बालिका वर्ग)

1. प्रथम – सुधांगिनी हांसदा
2. द्वितीय – प्रियंका हांसदा
3. तृतीय – किरण शिला

गुलेल (पुरुष वर्ग)

1. प्रथम – सुनील सोरेन
2. द्वितीय – अनिल मुर्मू
3. तृतीय – सतीश मिंज

गेंड़ी दौड़ (बालक वर्ग)

1. प्रथम – संजय मुर्मू
2. द्वितीय – शशिकांत हांसदा
3. तृतीय – सतीष सोरेन

गेंड़ी दौड़ (बालिका वर्ग)

1. प्रथम – प्रियंका हांसदा
2. द्वितीय – किरण शिला
3. तृतीय – सुधांगिनी हांसदा

रस्साकशी (Tug of War)

विजेता टीम 1 – नवनीत सिंह के नेतृत्व में
विजेता टीम 2 – गोलू झा एवं बाबूल की टीम

मनोरंजक रिले रेस

हिना मंडल, अंशु पांडेय, उर्मिला पोद्दार, सोपना दाँ, प्रियंका हेम्ब्रम, निशा कुमारी, ललु हेम्ब्रम, नीरंजन मांझी, अमित मरांडी, तथा अन्य टीमों के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस विशेष क्षण में जिला खेल पदाधिकारी तूफ़ान कुमार पोद्दार ने गुलेल स्टैंड एवं टार्गेट को दुमका जिला गुलेल संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह को भेंट किया, जिससे स्थानीय खेलों को और बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम के उपरांत स्वच्छता अभियान के तहत आयोजक कर्ता खेल पदाधिकारी, कोच, प्रतिभागी एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर आउटडोर स्टेडियम परिसर में फैले प्लास्टिक एवं अन्य कूडे की सफाई भी की गयी! सभी ने अत्यंत निष्ठा और समर्पण के साथ स्टेडियम परिसर की सफाई कर “स्वच्छ खेल, स्वस्थ खेल” का संदेश दिया।
राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 अंतर्गत आज के खेल उत्साह, सामूहिक सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, बल्कि समाज में खेलों और स्वच्छता दोनों के प्रति जागरूकता भी फैलाता है। बताते चलें कि इसी क्रम में दिनाँक 31-08-25 को बैडमिंटन का आयोजन इंडोर स्टेडियम दुमका में किया जाना है जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी अपनी आयु सीमा के अनुसार भाग ले सकते हैं एवं विस्तृत जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ : नया भारत विश्व में अपना उचित स्थान पाने के लिए आगे बढ़ रहा है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

rktvnews

भोजपुर:बजट में उच्च शिक्षा के लिए कौशल विकास, नवाचार और समावेशिता पर ध्यान केंद्रित:युवा नेता आदित्य सिंह

rktvnews

भोजपुर:तरारी और सहार प्रखंड के एनडीए कार्यकताओ के बैठक मे शामिल हुए आर के सिंह।

rktvnews

चितौड़गढ़:स्वीप टीम का नवाचार,आमंत्रण पत्र के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

बक्सर डीएम और एसपी ने आगामी त्योहारों पर विधि व्यवस्था हेतु की संयुक्त बैठक।

rktvnews

आरा:मुक्ताकाश मंच जे पी स्मारक द्वारा गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment