RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार सरस मेला: विभिन्न प्रकार के पौधों की प्रजातियों का प्राकृतिक संसार।

पर्यावरण संतुलन और संरक्षण का जीविका दीदियां दे रहीं संदेश।

सेल्फी जोन में हर उम्र की दिख रही दीवानगी।

आधुनिक मिटी के बर्तनों की बढ़ रही मांग।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)20 दिसंबर।पिछले कई वर्षों में जीविका दीदियों ने भी बिहार से ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए मौन क्रांति का आगाज़ किया है l इस क्रांति से ग्रामीण महिलाएं अपने हुनर को प्रोत्साहन पाकर एक कुशल उद्यमी के तौर पर रास्ट्रीय स्तर पर परिलक्षित हुई हैं l कुशल उद्यमी के तौर पर अपनी अलग ही पहचान बनाने वाली जीविका दीदियाँ बिहार सरस मेला में आई हैं l सरस मेला में वो अपने हुनर और उद्यमिता को प्रदर्शित कर रही हैं l बिहार के सभी जिलों से महिला उद्यमी मेला में अपने जिला के हस्तशिल्प, कलाकृतियों एवं मशहूर देशी व्यंजनों एवं मिठाईयों को लेकर आई हैं l जिसकी बड़े पैमाने पर बिक्री हो रही है l सरस मेला में उनके हुनर एवं हस्तशिल्प को प्रोत्साहन तथा बड़ा बाज़ार दिया जा रहा है l इस बाज़ार में देशी उत्पाद, शिल्प एवं व्यंजन अपने मूल स्वरुप और स्वाद में विभिन्न स्टॉल पर उपलब्ध हैं l मेला की खास बात यह भी है कि यहाँ मिलावटी वस्तुएं नहीं मिल रही हैं l
ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में 12 दिसंबर 25 से जीविका द्वारा गाँधी मैदान , पटना में आयोजित बिहार सरस मेला अपने उत्कर्ष पर है l मेला में बिक रहे उत्पाद एवं व्यंजनों के प्रति लोगों की दीवानगी देखते ही बन रही है l कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मेला में रहे हैं और अपने मनपसंद उत्पादों की खरीददारी करते हुए देशी व्यंजनों का लुत्फ़ उठा रहे हैं l
सरस मेला में आठ दिनों में खरीद-बिक्री का आंकड़ा 9 करोड़ रूपया पार कर गया है l मेला के आठवें दिन लगभग 1 करोड़ 30 लाख 67 हजार 855 रुपये का व्यवसाय हुआ है l
मेला की सबसे बड़ी खूबसूरती है मेला परिसर के विभिन्न स्टॉल पर देश भर के कई राज्यों से आई महिला ग्रामीण शिल्पकार l ये शिल्पकार अपने प्रदेश की लोककला, संस्कृति, शिल्प और स्वाद को हुबहू प्रस्तुत कर रही हैं l लिहाजा खरीददार और दूकानदार भी एक –दुसरे के आहार और व्यवहार से परिचित हो रही है साथ ही हुनर का भी आदान-प्रदान हो रहा है l हमारी नई पीढ़ी भी अपनी पूरानी संस्कृति, परंपरा और स्वाद से अवगत हो रही है।जीविका दीदियाँ बिहार के विकास के साथ ही सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं पर्यावरण संतुलन में भी अहम् योगदान दे रही हैं इसकी बानगी सरस मेला में ढाई सौ से अधिक विभिन्न स्टॉल पर उपस्थित जीविका दीदियाँ परिलक्षित कर रही हैं l वैशाली जिला के हाजीपुर से आई बिंदु देवी पिछले 10 साल से अंजलि जीविका महिला स्वयं सहायता समूह से जुडी हैं l इनके हुनर के अनुरूप इन्हें नर्सरी संचालन हेतु जीविका से सहयोग प्रदान किया गया l बिंदु देवी के दीदी की नर्सरी में सौ से अधिक विभिन्न प्रकार के पौधों की प्रजातियाँ हैं l सरस मेला में इनके स्टॉल से औषधीय , फूल और फलों के पौधों की बिक्री बड़े स्तर पर हो रही है l 8 दिनों में इनके स्टॉल से 50 हजार रुपिये से अधिक की बिक्री हुई है l सरस मेला में दूसरी बार आई बिंदु देवी यहाँ मिल रहे प्रोत्साहन, बड़ा बाज़ार और सम्मान से काफी खुश हैं l
सरस मेला के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति भी की जा रही है l रविवार को नाद, पटना के कलाकारों द्वारा लोगों को पर्यावरण संतुलन के प्रतिजग्रुक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई l नाटक के कलाकारों में राजेश , राज, अमन, सौरभ, हर्ष, नीलम, फ़िज़ा , चन्दन और शाहदेव आदि थे l
सेल्फी जोन के प्रति हर उम्र की दीवानगी देखते ही बन रही है।आई लव सरस और भगवन बुद्ध समेत कई सेल्फी ज़ोन लोगों को लुभा रहे हैं l फन ज़ोन में बच्चे-बच्चियां आनंदित हो रहे हैं।
कई सरकारी विभाग , संसथान एवं बैंको द्वारा आगंतुकों को लाभान्वित किया जा रहा है l सेमिनार कक्ष में जीविका के तत्वाधान में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा आयजित पशु सखियों का क्ष्मतावर्धन कार्यशाला जारी रहा l पांच दिनों में छ सौ पशु सखियों को पशु प्रबंधन, टीकाकरण, पशु टैगिंग , क्रत्रिम गर्भधारण, प्राथमिक चिकत्सा, मोबाइल वेटनरी यूनिट की जानकारी, 1962 टाल फ्री नंबर समेत कई विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया l
प्रतिदिन मुख्य मंच पर बिहार के लोक गीत और लोक नृत्यों की प्रस्तुति से दर्शक बिहार की बेमिशाल संस्कृति एवं परम्परा से रूबरू हो रहे हैं l लोक कलाकारों द्वारा गोधना, झिझिया, जट-जटिन, झूमर, कृष्ण-राधा लीला और बिदेशिया के गीत और नृत्यों की प्रस्तुति बिहार की लोकगीत एवं लोक नृत्य को प्रोत्साहन एवं सम्मान भी दे रही है l मुख्य मंच पर प्रतिदिन तीन महिला उद्यमी अपनी सफलता की प्रेरणादायक कहानी दर्शकों को सुना रही हैं।

Related posts

उज्जैन: “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से आमजनों को जोड़े :कलेक्टर

rktvnews

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय, बड़गड़ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त हुए शामिल।

rktvnews

आरजेडी की होगी जीत! तेजस्वी प्रसाद यादव बनेंगे मुख्यमंत्री :पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

दिल छू लेने वाली पारिवारिक फिल्म ‘सब मोह माया है’, आ रही है सबसे पहले टीवी पर, ज़ी अनमोल सिनेमा पर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 सितंबर 25

rktvnews

Leave a Comment