
RKTV NEWS/ नई दिल्ली 28 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नुआखाई के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नुआखाई पर्व में निहित कृतज्ञता और एकता की भावना पर बल देते हुए देश की प्रगति तथा आजीविका के आधार किसानों के अथक प्रयासों को नमन किया।
एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:
“सभी को नुआखाई की हार्दिक शुभकामनाएं। यह प्रिय त्यौहार उन किसानों के प्रति हमारी गहरी कृतज्ञता का स्मरण कराता है जिनका अथक परिश्रम हम सभी का भरण-पोषण करता है। हर घर में उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और प्रसन्नता हो।”
नुआखाई जुहार!”
