
उज्जैन/ मध्यप्रदेश( अविनाश चतुर्वेदी) 28 अगस्त ।प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय संस्कृति ,पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को यहां 52 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत से राष्ट्र वीर दुर्गादास राठौर की छत्री पर होने वाले निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर छत्री के संरक्षण संवर्धन एवं विभिन्न विकास कार्यों का बुधवार से शुभारम्भ हुआ।
लमध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के अंतर्गत संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय तथा मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के अंतर्गत आयोजित उक्त कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव आदि उपस्थित रहे ।
मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं केंद्रीय मंत्री शेखावत ने राष्ट्र वीर दुर्गादास राठौर की छत्री पर पहुंचकर माल्यार्पण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रस्तावित निर्माण कार्यों का नक्शे पर अवलोकन किया और अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्र वीर दुर्गादास राठौर के पराक्रम , शौर्य एवं देश के गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को परिचित करवाने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे है। इनमें राष्ट्र वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा स्थापना के साथ ही पैदल पुल, निर्माण बगीचा, निर्माण एक्टिविटीज जोन, निर्माण रिटेनिंग वॉल, निर्माण पार्किंग, हॉर्स ट्रैकिंग, ओपन एयर थिएटर, संग्रहालय निर्माण आदि कार्य सम्मिलित है।
