RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राज्य में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के सम्बन्ध में राजभवन में अधिकारियों की ली बैठक।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)08 जनवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मंगलवार को उत्तराखण्ड में 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के सम्बन्ध में राजभवन में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता की सक्रीय भागीदारी और सहयोग इस आयोजन को और अधिक सफल व भव्य बनाएगी। राज्यपाल ने कहा की प्रदेश का हर नागरिक इस आयोजन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भागीदारी हो और आयोजन के दौरान पूरे प्रदेश में एक खेल वातावरण तैयार किया जाय। राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर देगा बल्कि राज्य की संस्कृति और उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच भी बनेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों का प्रचार-प्रसार भी इस दौरान किया जाए और स्वयं सहायता समूहों को भी इस आयोजन में प्रतिभागी बनाएं।
राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का अवसर भी है। उन्होंनें अधिकारियों को इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सुझाव दिया कि इस आयोजन में स्कूल और कॉलेज के छात्रों को भी शामिल किया जाए,ताकि वे भी इसका लाभ ले सकें। राज्यपाल ने आईटीडीए को इस आयोजन से सम्बन्धित सूचनाओं हेतु डैशबोर्ड बनाने के भी निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि खिलाड़ियों और आयोजकों के लिए सभी व्यवस्थाएं, खिलाड़ियों के रहने, खान-पान, परिवहन और आयोजन स्थलों पर पहुंचने की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और व्यवस्थित रूप से संचालित हों। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थलों पर चिकित्सा सुविधाओं का पुख्ता इंतजाम किया जाए और आयोजन का प्रबंधन व योजना बेहतर हों और एसओपी भी तैयार की जाय। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में प्रत्येक वर्ग को शामिल करें और वे भी इस आयोजन में किसी न किसी रूप में भागीदारी निभाएं।

Related posts

पटना: बिहार की महिलाओं का अपमान किसी पार्टी जाति धर्म पंत का नहीं बल्कि पूरे बिहार की अस्मिता पर प्रहार है: राकेश रॉय

rktvnews

बिहार:राजकमल की पटना शाखा में किताबों पर मिल रही भारी छूट।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में चालकों की लापरवाही को बताया चिंताजनक, बोले… कार्रवाई के डर से नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का अनुपालन करें नागरिक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment