RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार: भोजपुर: ज्ञानोदय +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में दीपोत्सव एवं रंगोली कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अक्टूबर।बभनौली स्थित ज्ञानोदय +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में छात्र-छात्राओं को भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति से ओतप्रोत करने तथा प्रतिभाओं को संवारने हेतु दीपोत्सव एवं रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान, जिला पार्षद बेबी देवी, जिला पार्षद प्रतिनिधी हरीफन यादव, प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन भोजपुर के अध्यक्ष मिथिलेश रंजन, उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डा० आदित्य तिवारी, विद्यालय के निदेशक सह एसोशिएसन के मुख्य संरक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय, प्राचार्य वेद प्रकाश तिवारी एवं मंच संचालक सह एसोशिएसन के सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तरह-तरह के रंगों से अनेकानेक खुबसूरत रंगोली बनाई गई। अपने कला एवं कलाकारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्र-छात्राओं ने समाज के हर वर्ग से दिपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर स्वनिर्मित मिट्टी के दिए जलाकर दिपावली मनाने की अपील भी की। जिसे सभी उपस्थित अतिथिगण, अभिभावक,शिक्षक शिक्षिका तथा छात्र-छात्राओं ने एक साथ संकल्प लिया कि “मिट्टी के दीए जलाएंगे, समाज को खुशहाल बनाएंगे। तत्पश्चात सूर्योंपासना के महापर्व छठ के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा बहुत ही खुबसूरत छठ गीत की प्रस्तुती की गई। इस गीत की प्रस्तुती से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। साथ ही *अंधकार पर प्रकाश की जीत के प्रतीक दिपावली* पर नृत्य-संगीत भी प्रस्तुत किए गए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से रंगोली, छठ गीत एवं नृत्य-संगीत में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में एस के पाण्डेय, संतोष साह, रमेश कुमार यादव, धनजी कुमार, नरेंद्र नाथ सिंह,अजय सिंह, रविशंकर सिंह, मुकेश कुमार, अमरजीत सिंह, मंजू कुमारी, सरिता कुमारी, मनीषा कुमारी, के अलावे सभी शिक्षक एवं कर्मियों का अहम योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार सिंह ने किया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में विकसित भारत विकसित जम्मू-कश्मीर कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर : दो शराबी गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

सिविल सेवा परीक्षा 22 में 2 उम्मीदवारों के झूठे दावे पर आयोग कर सकता है धोखाधडी का मुकदमा।

rktvnews

लोकसभा में उठा एफसीआई के श्रमिकों का मुद्दा।

rktvnews

चतरा:राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा “रन फ़ॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment