RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :तरारी विधायक विशाल प्रशांत ने 9 माह में 900 करोड़ की लागत से कराया विकास का कार्य,बनाया इतिहास : अभय विश्वास भट्ट

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 अगस्त।तरारी विधानसभा क्षेत्र में तेज गति से विकास का कार्य कर इतिहास रचने वाले युवा विधायक विशाल प्रशांत की सब जगह चर्चा है। अभी तो मात्र 9 माह के अल्प काल की बात है। विकास का दर अग्रणी होगा ऐसा आम लोगों से सुनने को मिल रहा है।
जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट, भाजपा के जिला प्रवक्ता शशि चौधरी,लोजपा रामविलास के नेता नीलेश उपाध्याय,हम के प्रदेश प्रवक्ता गिरधारी सिंह, रालोमो के प्रदेश महासचिव सुनील पाठक ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उक्त बातें कही।
जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि आज से ठीक 9 माह पहले संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2024 को तरारी के युवा विधायक विशाल प्रशांत ने विधानसभा में शपथ लिया था ।आज उनका 9 महीने का कार्यकाल पूरा हुआ ।नेताओं ने कहा कि अपने चुनावी संकल्प को निभाते हुए विधायक विशाल प्रशांत ने मात्र 9 महीने के अल्प कार्यकाल में ही 900 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का क्रियान्वयन करा यह साबित किया है कि विकास के लिए इच्छा शक्ति और पारदर्शिता सबसे बड़ी ताकत होती है ।
वही भाजपा जिला प्रवक्ता शशि चौधरी और हम प्रदेश प्रवक्ता गिरधारी सिंह ने कहा कि 9 वर्ष बनाम 9 माह का यह कार्यकाल तरारी विधानसभा के इतिहास में विकास की गंगा प्रवाहित करने वाला मिल का पत्थर सिद्ध हो रहा हैं।
वही रालोमो के प्रदेश महासचिव सुनील पाठक और लोजपा रामविलास के नेता नीलेश उपाध्याय ने कहा कि पूर्व विधायक सुनील पांडेय के कार्यकाल में क्षेत्र ने जितना विकास किया था उसे बिपक्षी दल के प्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र का दुर्दशा कर दिए। पिछले 9 साल में क्षेत्र के लोगो तक विकास की योजनाएं नही पहुची, विकास कार्य ठप पड़ गए थे और सरकारी योजनाओं में धांधली, भ्रस्टाचार बढ़ गया था। आज जब विधायक विशाल प्रशांत बने तो यह जानकारी देते हुए खुशी हो रहा कि मात्र 9 माह के कार्यकाल में विधायक विशाल प्रशांत ने अपने अथक मेहनत, कुशल ब्यवहार और क्षेत्र के प्रति समर्पण के बदौलत 930 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का क्रियान्वयन विभिन्न विभागों द्वारा कराया जा रहा है। इसके साथ ही ये लोगो की समस्याओं के समाधान हेतु हर क्षेत्र में जनसमस्या निवारण केंद्र खोलकर लोगो की समस्याओं का निदान कर रहे हैं।आज क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर अंकुश है।योजनाओं के क्रियान्वयन में धांधली पर रोक लगी हैं। ये किसान, मजदूर, युवा एवं छात्रों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं उस योजना का लाभ सही ब्यक्ति तक पहुँचे उसके लिए लगातार काम कर रहे है जिसके कारण जनता काफी खुश है।

Related posts

गढ़वा:जनहित सर्वोपरि, विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सांसद वीडी राम

rktvnews

जयपुर:अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 60 से अधिक कार्रवाई, 12 एफआईआर और एक करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूल।

rktvnews

जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा एवं सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान की जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:इंदौर शहर को हरा-भरा बनाना हम सब की जिम्मेदारी : मंत्री विजयवर्गीय

rktvnews

भोजपुर: रमना मैदान के समीप चर्च से पंखे हुए चोरी।

rktvnews

अक्टूबर 2024 में कोयला उत्पादन 84.45 मिलियन टन तक पहुंचा।

rktvnews

Leave a Comment