RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:गिरते भूजल स्तर तथा हीट वेव को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दें अधिकारी: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)02 अप्रैल।आज आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार विभागीय संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में उत्पन्न विभिन्न आपदा संबंधी चुनौतियों की समीक्षा करना तथा उनके त्वरित समाधान हेतु प्रभावी रणनीति तैयार करना था।
बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार गिरते भूजल स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। इस संदर्भ में संयुक्त सचिव ने अधिकारियों को निदेश दिया कि जल संरक्षण एवं भूजल पुनर्भरण के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। विशेष रूप से संवेदनशील पंचायतों की पहचान कर वहां जागरूकता अभियान चलाने तथा स्थानीय स्तर पर प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय की नियमित मॉनिटरिंग विभाग के सचिव स्तर पर की जाएगी, ताकि समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।
इसके अतिरिक्त बैठक में हाल के दिनों में आए आंधी-तूफान से प्रभावित किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संयुक्त सचिव ने अधिकारियों को निदेश दिया कि फसल क्षति का आकलन शीघ्र पूरा कर प्रभावित किसानों को निर्धारित मुआवजा राशि का त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार अगलगी की घटनाओं में प्रभावित परिवारों को अनुग्रह अनुदान की राशि, बर्तन-वस्त्र एवं गृह क्षति के लिए दी जाने वाली सहायता का भुगतान बिना किसी विलंब के किया जाए।
बैठक में सभी जिलों को निदेश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट नियमित रूप से विभाग को भेजें, ताकि विभागीय स्तर पर समुचित समीक्षा एवं आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।
बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए लू (हीटवेव) की संभावित स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया गया। संयुक्त सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि वे लू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करें। इसमें पेयजल की उपलब्धता, सार्वजनिक स्थानों पर छाया की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता एवं जन-जागरूकता अभियान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
उपरोक्त बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, राज्य आपदा मोचन बल एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सभी जिलों के अपर समाहर्ता (आपदा), सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े और अपने-अपने जिलों की स्थिति से अवगत कराया। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संयुक्त सचिव ने सभी अधिकारियों को निदेश दिया कि वे आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी कार्यों में तत्परता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखें, ताकि प्रभावित लोगों को समय पर राहत पहुंचाई जा सके।

Related posts

नही चाहिए कंपनी राज-दिलराज प्रीतम

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 नवंबर 25

rktvnews

हनुमानगढ़:खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए!खेल सप्ताह के समापन समारोह में बोले विधायक गणेशराज बंसल

rktvnews

पटना : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनी।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली छावनी में भारतीय नौसेना के नवनिर्मित मुख्यालय ‘नौसेना भवन’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

जयपुर:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में पतंग उत्सव के दूसरे चरण में हुई भव्य आतिशबाजी और आसमान में जगमगाई उड़ती हुई लालटेन।

rktvnews

Leave a Comment