RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बारिश से अनुमंडल कार्यालय परिसर मे जलजमाव।

अनुमंडल कार्यालय, जगदीशपुर के मेन गेट पर जलजमाव

जगदीशपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 सितम्बर। जगदीशपुर मे शुक्रवार को अपराह्न तेज बारिश हुई। लगभग एक घंटे तक पानी बरसा। एक घंटे के दरम्यान रुक-रुक कर तीन बार बारिश का तेज झोंका आया। तीनों बार जमकर बारिश हुई। मौसम सुहावना हो गया। किसानों के चेहरे पर खुशी दिखने लगी। खेतों मे लगे उनके धान को पानी मिल गया। खेतों मे लगे हरे भरे धान लहलहा उठे। वहीं दूसरी तरफ इस 1 घंटे की बारिश ने अनुमंडल कार्यालय को नरक मे तब्दील कर दिया।

जगदीशपुर स्थित अनुमंडल कार्यालय व अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर मे जलजमाव

अनुमंडल कार्यालय में जल जमाव हो गया। अनुमंडल कार्यालय परिसर मे कुछ पानी तो पहले से ही था। रही सही कसर इस बारिश ने पूरी कर दी। जल जमाव के कारण अनुमंडल कार्यालय और अनुमंडल व्यवहार  न्यायालय मे आये लोगों को पानी पार करके वाहन को ले जाना पड़ रहा है। पैदल चलने वाले लोग ऊॅचा स्थल खोज कर लोग आ जा रहे हैं। कई जगह लोग ईंट लगा कर पानी पार कर रहे हैं।

Related posts

देश का प्रकृति परीक्षण अभियान’ प्रत्‍येक घर तक आयुर्वेद को पहुंचाता है, लोगों को अपनी अनूठी प्रकृति को समझने और व्यक्तिगत, निवारक स्वास्थ्य प्रचलनों को अपनाने का अवसर प्रदान करता है: केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव

rktvnews

गढ़वा:स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनुपस्थित चिकित्सकों पर होगी कड़ी कार्रवाई : उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा

rktvnews

अब पर्यटक शाम 6 बजे तक अमृत उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे।

rktvnews

भारतीय नौसेना ने ‘खमरी मो सिक्किम’ कार रैली को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

कहानिका राष्ट्रीय अधिवेशन सह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।

rktvnews

पटना:गृह विभाग में आयोजित “महिला सुरक्षा” विषयक प्रशिक्षण का द्वितीय चरण सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment