RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला पदाधिकारी ने की अभियान बसेरा-02 के कार्यों की समीक्षा

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 सितम्बर। जिला पदाधिकारी, भोजपुर मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में अभियान बसेरा-02 के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि अभियान बसेरा-02 के तहत आवासीय भूमि से संबंधित आवेदन संबंधित विकास मित्र, अंचल कार्यालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय के माध्यम से प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए। अभियान के अंतर्गत प्राप्त प्रत्येक आवेदन की पावती आवेदक को देना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जमाबंदी अद्यतीकरण एवं उत्तराधिकार विशेष अभियान, जो दिनांक 15.09.2026 से 31.10.2026 तक संचालित है, के तहत राजस्व कर्मियों द्वारा संबंधित हल्का/राजस्व ग्राम में आयोजित कैंप के दौरान भी अभियान बसेरा-02 से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएं तथा आवेदक को उसकी पावती दी जाए।

सभी अंचलों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार आयोजित होने वाले कैंपों में अभियान बसेरा-02 से संबंधित आवेदन प्राप्त करने की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि पात्र लाभुकों को आवेदन जमा करने की सुविधा उपलब्ध हो सके।

इस कार्य में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं विकास मित्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान बसेरा-02 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त अरुण प्रकाश, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रभारी प्राधिकारी, राजस्व शाखा , सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: आरा नगर निगम क्षेत्र में चला अतिक्रमण उन्मूलन अभियान।

rktvnews

बक्सर: 05 निर्दलीय प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 अक्टूबर 24

rktvnews

बिहार:भोजपुर: लल्लु साह एंड सन्स ज्वेलर्स,द्वारा पूजन समाग्री 251 छठव्रतियों में वितरित।

rktvnews

98.1 प्रतिशत एडवाइज़र्स ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के मोबाइल ऐप ‘आईप्रू एज’ का उपयोग कर तुरंत कमीशन प्राप्त किया।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय युवा महोत्सव के आयोजन की तैयारी को ले बैठक।

rktvnews

Leave a Comment