
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 सितंबर।प्रतिभा खोज समिति कोइलवर प्रखंड के तत्वावधान में प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन शिक्षक दिवस के पूर्व संध्या पर यानी 4 सितंबर को श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली हरि जी का हाता आरा में 11:00 बजे पूर्वाह्न से मनाया जाएगा। इस संबंध में समिति के संस्थापक व भार वाहक डा आनंद मोहन सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम को व्यापक और जनहित में एक दिन पूर्व में किया जा रहा है।डॉक्टर प्रभा सिन्हा शिक्षक सम्मान समिति द्वारा चयनित शिक्षक को एकावन हजार रुपए का चेक , प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं अंग वस्त्र देकर मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इसके पूर्व में प्रथम वर्ष डा नवीन कुमार शिक्षक, द्वितीय वर्ष बी डी सिंह शिक्षक को दिया जा चुका है तीसरी बार यह सम्मान चार सितंबर को दिया जाएगा।
इन्होंने बताया कि यह समिति 1992 से गरीब और मेधावी छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करती है। लेकिन डॉक्टर प्रभा सिन्हा शिक्षक सम्मान चयन समिति के निर्णय के आलोक में उन्ही शिक्षकों को दिया जाता है जो बच्चों में आचार विचार संस्कार और सोई हुई चेतना को जागृत करते हैं।
महासचिव डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बताया की यह एक निबंधित संस्था है। इसके संस्थापक अ प्रा प्रधानाध्यापिका डा प्रभा सिन्हा तथा अप्रा जिला नाजीर डा आनंद मोहन सिन्हा(पति-पत्नी) अवकाश ग्रहण पर प्राप्त धन राशि जिसे फिक्स कर ,जो लगभग वर्तमान में बीस लाख रुपए तक हो गया है।इसके इंटरेस्ट से प्रतिवर्ष सारे कार्य संपन्न होता है।किसी से कोई सहयोग नहीं लिया जाता है।अगले वर्ष पुरस्कार की राशि बढ़ाने की योजना है।शिक्षकों के चयन हेतु एक माह पूर्व से विज्ञप्ति जारी किया गया था जिसमें कुल 15 अभ्यर्थियों के कागजात प्राप्त हुए जिनमें से ही चयन होना है।
अध्यक्ष डा प्रतीक (डेंटल सर्जन)ने बताया की सभी कार्य योजना के अनुसार जल रहा है। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप उपविकास आयुक्त गुंजन सिंह, विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन भोजपुर, डीएसपी यातायात से सहमति है। अध्यक्षता डा नंद जी दुबे तथा मुख्य वक्ता के रूप में डा जंग बहादुर पांडेय उपस्थित रहेंगे।
डा आदित्य तिवारी प्राचार्य जो समिति के प्रमुख सदस्य और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के संयोजक है ने बताया कि 3 सितंबर को 10:00 बजे से एक सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता का आयोजन इसी स्कूल में किया गया है।ताकि बच्चों में शिक्षक दिवस को यादगार बनाया जा सके। प्रतियोगिता मेरिट के आधार पर एक से दस बच्चों को नगद राशि और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कार किया जायेगा। इसके लिए सभी विद्यालयों में सूचना दी जा रही है। यह परीक्षा आधे घंटे की होगी इसमें 60 प्रश्न सामान्य ज्ञान से होंगे और तत्काल रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी ।मुख्य कार्यक्रम 4 सितंबर को यहीं पर मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालय के वर्ग 6 से 10 तक प्रति वर्ग एक विद्यार्थी यानी एक स्कूल से 5 विद्यार्थी प्राचार्य की अनुमति से उपस्थित होने के लिए निमंत्रित किया गया है।
