RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:सरदार पटेल के राष्ट्रीय योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर।

भोपाल/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 19 सितंबर। रविंद्र भवन स्थित अप्सरा रेस्टोरेंट में शनिवार को पटेल प्रवाह समिति के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ साहित्यकारों ने सहभागिता करते हुए आगामी सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर भोपाल में व्याख्यान समारोह आयोजित करने की कार्ययोजना पर चर्चा की।
समिति अध्यक्ष होशियार सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्र के एकीकरण और निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। बैठक में कार्यक्रम को व्यापक रूप से आयोजित करने तथा सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्रीय योगदान पर केंद्रित व्याख्यान समारोह की रूपरेखा तय की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी, ओमप्रकाश खुराना, भंवरलाल श्रीवास, सरोज दवे ‘सवि’, श्रीराम माहेश्वरी और लक्ष्मीकांत जावणे सहित अन्य साहित्यकारों ने अपने सुझाव रखे। अंत में सरोज दवे ‘सवि’ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

चोरों से दुकानदार दहशत में।

rktvnews

गोपालगंज:डायरिया नियंत्रण अभियान को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का किया गया क्षमता वर्धन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग, पीएम सुर्य घर मुफ्त बिजली घर योजना, सम्पूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक, आयोजित दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की शुभकामनाएँ दी।

rktvnews

भोजपुर:संघर्ष और बलिदान ही जनसंघ की पहचान :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

आदर्श गौशाला, ग्वालियर में गोबर आधारित सीबीजी संयंत्र का भूमिपूजन।

rktvnews

Leave a Comment