RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजीव गांधी स्टेडियम में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल का किया वर्चुअल लोकार्पण।

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान )12 मार्च। हनुमानगढ़ जिले के खिलाड़ियों को राजीव गांधी स्टेडियम में मल्टीपरपज इंडोर हॉल की सौगात मिली है। केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को खेलो इंडिया योजनांतर्गत 3.99 करोड़ रुपए से तैयार हॉल का वर्चुअल लोकार्पण किया।
समारोह में जिला कलेक्टर काना राम ने बताया कि 2021 में बहुउद्देशीय इंडोर हॉल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इंडोर हॉल का निर्माण कार्य रुडसिको एजेंसी द्वारा 14345 वर्गफुट में किया गया है। यहां पीयू सिंथेटिक फ्लोर पर बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस के खिलाड़ी खेल को निखार सकेंगे। इसके साथ ही महिला—पुरूष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग शौचालय, 2 चैजिंग रूम, 2 शॉवर रूम, कोच रूम, ऑफिस, स्टोर और स्वागत कक्ष जैसी विभिन्न सुविधाएं है।
जनप्रतिनिधि देवेंद्र पारीक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्टेडियम में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल तैयार होने से खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार के मौसम में एक ही स्थान पर खेलने का मौका मिलेगा। इससे खिलाड़ी देश विदेश में जिले का नाम रोशन करने में कामयाब होंगे। अर्जुन अवॉर्डी जगसीर सिंह ने कहा कि वर्तमान में युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करने तथा उन्हें शीर्ष स्तर का बुनियादी ढांचा और उच्चतम स्तर का प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है। इस सौगात क्षेत्र में खेल सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। खिलाड़ी बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकते है। जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ने कहा कि स्टेडियम सभी खिलाड़ियों के लिए ओपन स्टेडियम है। इसमें इंडोर गेम्स खेलने वाले खिलाड़ी अभ्यास कर सकते है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, अमित चौधरी, द्रोणाचार्य अवॉर्डी आरडी सिंह, जिला आइकॉन और अर्जुन अवॉर्डी जगसीर सिंह, एडीएम उम्मेदी लाल मीणा, अंतर्राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल खिलाड़ी निशा शर्मा, बॉस्केटबॉल कोच बसंत सिंह मान, कोच निर्मल सिंह पूनिया, विकास शर्मा, विनोद जोशी, दलीप बैनीवाल, शुभेंद्र सिंह, सीडीईओ शक्ति रानी, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह सहित खिलाड़ी उपस्थित रहे। मंच संचालन भीष्म कौशिक ने किया।

Related posts

छपरा नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी हेतु बिहार सरकार के द्वारा स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम योजना की स्वीकृति देते हुए 134 करोड़ 97 लाख 8900 राशि दी गई।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने नए सीएसआर दिशा-निर्देश ‘सागर सामाजिक सहयोग’ लॉन्च किया।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:बाराचकिया चीनी मिल के पुनरुद्धार एवं नई चीनी मिल स्थापना हेतु NFCSF, नई दिल्ली द्वारा एरिया अध्ययन।

rktvnews

भोजपुर: संघर्ष सेवा समिति द्वारा छठ व्रतियों में किया गया फल वितरण।

rktvnews

आरा में भाजपा द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कार्यालय मे महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती सह अभिनंदन समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment